Eid al-Fitr Mubarak 2025 Wishes: रमजान ईद के इन शानदार हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings को भेजकर अपनों को दें मुबारकबाद
रमजान ईद को ईद-उल-फितर, ईद-अल-फितर और मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है. हिजरी कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन लोग सुबह जल्दी उठकर नमाज अदा करते हैं और अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं. इसके साथ ही आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर आप अपनों को रमजान ईद मुबारक कह सकते हैं.
Eid al-Fitr Mubarak 2025 Wishes in Hindi: माह-ए-रमजान (Ramzan) में पूरे एक महीने तक रोजा रखने के बाद ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) का त्योहार मनाया जाता है, इसलिए इसे रोजा खोलने का पर्व भी माना जाता है. इस पर्व को मनाने के लिए लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं, महिलाएं सजने-संवरने के साथ-साथ अपने हाथों में मेहंदी रचाती हैं. इस दिन गरीबों को जकात और बच्चों को ईदी दी जाती है. ईद के त्योहार में मिठास घोलने के लिए घर में सेवइयों के साथ-साथ ईद के कई पारंपरिक व लजीज पकवान बनाए जाते हैं. रमजान के मुकद्दस महीने में पूरे 29 या 30 दिन के रोजे के बाद जब शव्वाल का चांद आसमान में नजर आता है तो दुनिया भर के मुसलमान ईद के जश्न में सराबोर हो जाते हैं. इस साल रमजान ईद (Ramzan Eid) 31 मार्च 2025 को मनाई जा रही है.
रमजान ईद को ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr), ईद-अल-फितर (Eid-al-Fitr) और मीठी ईद (Meethi Eid) के नाम से भी जाना जाता है. हिजरी कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन लोग सुबह जल्दी उठकर नमाज अदा करते हैं और अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं. इसके साथ ही आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को रमजान ईद मुबारक कह सकते हैं.





इस्लाम धर्म की मान्यताओं के अनुसार, ईद-उल-फितर माह-ए-रमजान के पूरे महीने सुबह से शाम तक रखे जाने वाले रोजे की समाप्ति और शव्वाल महीने की शुरुआत का प्रतीक है. इस पर्व को दुनिया भर के मुसलमान बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. रमजान ईद इस्लाम धर्म के पाक महीने, माह-ए-रमजान के अंत का प्रतीक है, जिसे दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय के लोग बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

