Eid-al-Adha 2026 Mehndi Designs: बकरीद के मौके पर अपने हाथों की बढ़ाएं खूबसूरती, देखें लेटेस्ट और आसान मेहंदी डिजाइन्स

भारत में 27 या 28 मई को बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार मनाए जाने की संभावना है. इस खास पर्व को और भी यादगार बनाने के लिए महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार अरेबिक, फ्लोरल और ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन्स चुन सकती हैं.

बकरीद 2026 मेहंदी डिजाइन्स (Photo Credits: File Image)

नई दिल्ली, 29 अप्रैल: देशभर में मुस्लिम समुदाय के लोग साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक 'बकरीद' (Bakrid) (ईद-उल-अजहा) की तैयारियों में जुट गए हैं. इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार, यह पर्व धू-अल-हिज्जाह (Dhu al-Hijjah)  महीने की 10 तारीख को मनाया जाता है. वर्ष 2026 में भारत में बकरीद 27 मई (बुधवार) या 28 मई (गुरुवार) को मनाए जाने की प्रबल संभावना है. इस अवसर पर जहां कुर्बानी और इबादत का महत्व है, वहीं महिलाएं अपने सजने-संवरने और मेहंदी को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं, इसलिए कई दिन पहले से महिलाएं त्योहार को लेकर खूबसूरत व आकर्षक मेहंदी डिजाइन्स की तलाश करने लगती हैं. यह भी पढ़ें: बकरीद 2026: इस ईद अपने हाथों पर सजाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स, जानें लेटेस्ट ट्रेंड्स

बकरीद स्पेशल मेहंदी: ट्रेंड में हैं ये डिजाइन्स

बकरीद के मौके पर महिलाएं अक्सर ऐसे डिजाइन्स की तलाश में रहती हैं जो दिखने में सुंदर हों और लगाने में आसान. इस साल अरेबिक मेहंदी, मंडला आर्ट और फ्लोरल बेल काफी डिमांड में हैं.  अगर आप वर्किंग हैं और कम समय में मेहंदी रचाना चाहती हैं, तो केवल हथेलियों के बीच में एक बड़ा 'चांद-तारा' या 'मस्जिद की मीनार' का मोटिफ बनवा सकती हैं, जो बकरीद के थीम के साथ पूरी तरह मेल खाता है.

बलिदान और निष्ठा का प्रतीक है यह पर्व

बकरीद का त्योहार पैगंबर इब्राहिम के अल्लाह के प्रति अटूट समर्पण और बलिदान की याद में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब अल्लाह ने उनकी परीक्षा लेने के लिए उनके बेटे इस्माइल की कुर्बानी मांगी, तो इब्राहिम ने बिना झिझक आदेश का पालन किया. उनकी निष्ठा देखकर अल्लाह ने इस्माइल की जगह वहां एक दुंबा (बकरा) रख दिया. यह घटना सिखाती है कि अल्लाह के प्रति पूर्ण समर्पण ही सबसे बड़ी इबादत है. यह भी पढ़ें: Eid-ul-Fitr 2026: चांद रात की तैयारियों में छाए ये 40+ लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, जानें इस साल के टॉप ट्रेंड्स और गहरा रंग पाने के टिप्स

बकरीद के लिए सिंपल अरेबिक मेहंदी डिजाइन

ईद-उल-अजहा के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

पैरों के लिए खूबसूरत व मनमोहक डिजाइन

बकरीद के लिए सुंदर मेहंदी डिजाइन

ईद के लिए सिंपल और आकर्षक मेहंदी डिजाइन

कुर्बानी और सामाजिक समरसता

बकरीद के दिन नमाज के बाद सामर्थ्य अनुसार कुर्बानी दी जाती है. इस रस्म की सबसे खास बात गोश्त का वितरण है. इसे तीन बराबर हिस्सों में बांटा जाता है:

तैयारियों का सिलसिला शुरू

त्योहार के करीब आते ही बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है. नए कपड़ों और जेवर के साथ-साथ मेहंदी आर्टिस्ट्स के पास भी बुकिंग शुरू हो गई है. कई महिलाएं घर पर ही कीप (Cone) लाकर पारंपरिक डिजाइन्स रचा रही हैं. ईद की नमाज के बाद गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद देने और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने के साथ यह उत्सव संपन्न होता है.

Share Now

Tags

Arabic Arabic mehendi designs Arabic Mehndi Designs Back Hand Mehndi Bakri Eid Mehndi Bakri Eid Mehndi Design Bakri Eid Mehndi Design 2026 Bakrid Mehndi Bridal Mehndi Designs Contemporary Mehndi Designs Easy Mehandi Designs Easy Mehendi Design Eid al-Adha Eid al-Adha Mehndi Eid mehndi design Eid Mehndi Design 2026 Eid-uz-Zuha festivals and events Finger Mehndi Design Full-Hand Mehndi Design henna designs Henna Patterns indian Indian Henna Patterns Latest Mehendi Design Latest Mehndi Designs Latest Mehndi Images mehandi Mehandi Designs Mehandi Patterns mehendi Mehendi Design Mehendi Design Tutorial mehendi designs mehendi designs 2026 Mehendi Tutorial Mehndi HD Images Quick Henna Patterns Simple Mehndi Design Video Simple Mehndi Designs Traditional Mehndi Designs अरबी अरबी मेहंदी डिजाइन आसान मेहंदी डिजाइन इंस्टेंट मेंहदी पैटर्न ईद ईद 2026 ईद मेहंदी डिजाइन ईद मेहंदी डिज़ाइन 2026 ईद-अल-अजहा ईद-उल-अजहा मेहंदी ईद-उल-ज़ुहा ईद-उल-फितर ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन दुल्हन मेहंदी डिजाइन फिंगर मेहंदी डिजाइन फुल हैंड मेहंदी डिजाइन बकरी ईद मेहंदी बकरीद मेहंदी बकरीद मेहंदी डिजाइन बकरीद मेहंदी डिजाइन 2026 बैक हैंड मेहंदी भारतीय भारतीय मेंहदी पैटर्न मेंहदी मेंहदी एचडी इमेजेस मेहंदी ट्यूटोरियल मेहंदी डिजाइन मेहंदी डिजाइन 2026 मेहंदी डिजाइन ट्यूटोरियल मेंहदी पैटर्न लेटेस्ट मेहंदी इमेजेस लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन सरल मेहंदी डिजाइन सिंपल मेहंदी डिजाइन सिंपल मेहंदी डिजाइन वीडियो