Eid al-Adha 2021 Mubarak Wishes: ईद-उल-अजहा मुबारक! अपनों संग शेयर करें ये मनमोहक WhatsApp Stickers, GIF Greeting, Wallpaper और एचडी इमेजेस
बकरीद यानी ईद-उल-अजहा के दिन सुबह दुनिया भर के मुसलमान मस्जिदों में इकट्ठा होकर नमाज अदा करते हैं, फिर गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं. आप भी इन मनमोहक इन मनमोहक विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स और एचडी इमेजेस को अपनों संग शेयर करके ईद-उल-अजहा मुबारक कह सकते हैं और इस दिन को अपनों के लिए खास बना सकते हैं.
Eid al-Adha 2021 Mubarak Wishes in Hindi: इस्लाम धर्म में दो बार ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमजान ईद यानी मीठी ईद के करीब दो महीने बाद मनाई जाने वाली ईद को बकरीद कहा जाता है. इसके अलावा इस पर्व को ईद-उल-अजहा (Eid-al-Adha), बकरा ईद (Bakra Eid) और कुर्बानी ईद (Qurbani Eid) जैसे नामों से भी जाना जाता है. इस साल ईद-अल-अजहा 21 जुलाई 2021 को मनाई जा रही है. इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के बारहवें यानी आखिरी महीने धू-अल-हिज्जाह के दसवें दिन दुनिया भर के मुसलमान इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. इस दिन इस्लाम धर्म के लोग बकरे की कुर्बानी देते हैं और उसके गोश्त को तीन समान भागों में विभाजित किया जाता है. पहला हिस्सा अपने लिए रखा जाता है, दूसरा हिस्सा दोस्तों-रिश्तेदारों को दिया जाता है और तीसरा हिस्सा जरूरतमंदों में बांटा जाता है.
बकरीद यानी ईद-उल-अजहा के दिन सुबह दुनिया भर के मुसलमान मस्जिदों में इकट्ठा होकर नमाज अदा करते हैं, फिर गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं. आप भी इन मनमोहक इन मनमोहक विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स और एचडी इमेजेस को अपनों संग शेयर करके ईद-उल-अजहा मुबारक कह सकते हैं और इस दिन को अपनों के लिए खास बना सकते हैं.
1- ईद-उल-अजहा मुबारक 2021

2- ईद-उल-अजहा मुबारक 2021

3- ईद-उल-अजहा मुबारक 2021

4- ईद-उल-अजहा मुबारक 2021

5- ईद-उल-अजहा मुबारक 2021

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, पैगंबर हजरत इब्राहिम ने अल्लाह के प्रति जो समर्पण दिखाया था, उसके प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए ईद-अल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जाता है. दरअसल, अल्लाह ने पैगंबर हजरत इब्राहिम से उनकी सबसे अजीज चीज की कुर्बानी मांगी थी, जिसके बाद वो अपने बेटे की कुर्बानी देने के लिए तैयार हुए. अल्लाह उनके इस समर्पण को देखकर बहुत खुश हुए और उनके बेटे की जगह बकरे को कुर्बानी में बदल दिया, इसलिए इस दिन लोग बकरे की कुर्बानी देते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2021 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

