Easter Sunday 2022 Wishes: ईस्टर संडे की इन हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes, GIF Images के जरिए दें शुभकामनाएं

ईस्टर संडे पर अंडे का विशेष महत्व बताया जाता है. मान्यता है कि जिस तरह से चिड़िया घोसले में अंडा देती है और उसमें से चूजा निकलता है, ठीक उसी तरह से प्रभु यीशु ने भी धरती पर जन्म लिया और अपने अनुयायियों को सुख-शांति और क्षमा करने का संदेश दिया. ऐसे में ईस्टर संडे पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स, जीआईएफ इमेजेस को भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.

ईस्टर संडे 2022 (Photo Credits: File Image)

Easter Sunday 2022 Wishes in Hindi: प्रभु यीशु (Prabhu Yeshu) यानी ईसा मसीह के बलिदान दिवस गुड फ्राइडे (Good Friday) के दो दिन बाद ईस्टर संडे (Easter Sunday) मनाया जाता है. ईसाई धर्म की  प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था और इसके ठीक दो दिन बाद संडे को वो फिर से जीवित हो गए थे. उनके फिर से जीवित होने की खुशी में ईस्टर संडे का त्योहार मनाया जाता है. आज यानी 17 अप्रैल 2022 को दुनिया भर के ईसाई ईस्टर संडे का पर्व मना रहे हैं. ईस्टर संडे के दिन को इसलिए भी पवित्र माना जाता है, क्योंकि ईसा मसीह ने लोगों को माफ करने की शिक्षा दी थी. ईस्टर पर ईसाई धर्म के लोग घरों में रंग-बिरंगे अंडे रखते हैं और मोमबत्तियां जलाते हैं. अंडे को शुभता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए अंडों को घर में रखने के अलावा उसे गिफ्ट के तौर पर भी दिया जाता है.

ईस्टर पर अंडे का विशेष महत्व बताया जाता है. मान्यता है कि जिस तरह से चिड़िया सबसे पहले घोसले में अंडा देती है और फिर उसमें से चूजा निकलता है, ठीक उसी तरह से प्रभु यीशु ने भी धरती पर जन्म लिया और अपने अनुयायियों को सुख-शांति और क्षमा करने का संदेश दिया. ऐसे में ईस्टर संडे के इस खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स, जीआईएफ इमेजेस को भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- आया है इस जहां में जीसस

लेकर अपनी हैप्पीनेस की भरमार

मुरत तेरी देखकर ऐ खुदा

आया सुकून दिल को बशुमार

हैप्पी ईस्टर संडे

ईस्टर संडे 2022 (Photo Credits: File Image)

2- हे प्रभू आ गए तुम वापस पास हमारे

तरस गए दर्शन को हम तुम्हारे

जिंदगी भर दी हमारी खुशियों से आपने

चमका दी किस्मतपूरे किए सपने हमारे

हैप्पी ईस्टर संडे

ईस्टर संडे 2022 (Photo Credits: File Image)

3- हर चेहरे पर रहे हैप्‍पीनेस हरदम

मिले अपनी मंजिल सबकोचलते रहें कदम

साथ दें सच्‍चाई काकाम करें अच्‍छाई का

वक्‍त यूं ही बीतेरहम रहे खुदाई का

हैप्पी ईस्टर संडे

ईस्टर संडे 2022 (Photo Credits: File Image)

4- ईस्टर के दिन आप पर,

प्रभु यीशु की कृपा बरसे,

आपके जीवन में सफलता,

खुशियां और समृद्धि आए.

हैप्पी ईस्टर संडे

ईस्टर संडे 2022 (Photo Credits: File Image)

5- लाता है सुखलाता है प्यार

ये दिन दे सबको ब्लेसिंग हजार

मन में न रहे किसी के गम

ईस्टर की मुबारक देते हैं हम

हैप्पी ईस्टर संडे

ईस्टर संडे 2022 (Photo Credits: File Image)

ईस्टर संडे ईसाई धर्म के लोग प्रभु यीशु के फिर से जीवित होने की खुशी में सेलिब्रेट करते हैं. इस दिन गिरिजाघरों को खास तौर पर सजाया जाता है और मोमबत्तियां जलाई जाती हैं. इस खास मौके पर गिरिजाघरों में लोग विशेष प्रार्थना करते हैं, साथ ही बाइबल का पाठ किया जाता है. गौरतलब है कि पूरे विश्व में गुड फ्राइडे की तैयारी में 40 दिन तक शोक मनाया जाता है और इस शोक का समापन ईस्टर संडे को होता है.

Share Now

Tags

EASTER Easter 2022 Easter HD Images Easter images Easter Sunday 2022 Easter Wallpaper Easter Wishes festivals and events Happy Easter Happy Easter 2022 Happy Easter 2022 GIFs Happy Easter 2022 Images Happy Easter 2022 Messages Happy Easter 2022 Quotes Happy Easter 2022 SMS Happy Easter 2022 Wallpapers Happy Easter 2022 Wishes Happy Easter GIFs Happy Easter Images Happy Easter Messages Happy Easter Quotes Happy Easter SMS Happy Easter Wallpaper Happy Easter Wallpapers Happy Easter Wishes Jesus Christ Resurrection Sunday Sunday Easter ईस्टर एसएमएस ईस्टर की शुभकामनाएं ईस्टर की हार्दिक बधाई ईस्टर कोट्स ईस्टर ग्रीटिंग्स ईस्टर मुबारक ईस्टर मैसेज ईस्टर विशेज ईस्टर वॉलपेपर्स ईस्टर शुभकामना संदेश हैप्पी ईस्टर हैप्पी ईस्टर 2020 हैप्पी ईस्टर 2022 एसएमएस हैप्पी ईस्टर 2022 कोट्स हैप्पी ईस्टर 2022 ग्रीटिंग्स हैप्पी ईस्टर 2022 मैसेज हैप्पी ईस्टर 2022 विशेज हैप्पी ईस्टर 2022 वॉलपेपर्स हैप्पी ईस्टर एसएमएस हैप्पी ईस्टर कोट्स हैप्पी ईस्टर ग्रीटिंग्स हैप्पी ईस्टर मैसेज हैप्पी ईस्टर विशेज हैप्पी ईस्टर वॉलपेपर्स हैप्पी ईस्टर शुभकामना संदेश

\