Easter 2026 Wishes: ईस्टर के इन शानदार हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes के जरिए मनाएं प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने का पर्व

ईस्टर संडे का यह दिन प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी और नई आशा के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. आज के डिजिटल दौर में, लोग वॉट्सऐप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से हिंदी कोट्स और संदेश साझा कर एक-दूसरे को इस पावन पर्व की बधाई देते हैं. ईस्टर का यह संदेश शांति, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का कार्य करता है.

ईस्टर 2026 (Photo Credits: File Image)

Easter 2026 Wishes In Hindi: ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए ईस्टर संडे (Easter Sunday) हर्ष और उल्लास का सबसे बड़ा पर्व है. इस वर्ष यह त्योहार 5 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है. गुड फ्राइडे के शोक के बाद, तीसरे दिन यानी रविवार को प्रभु यीशु (Jesus Christ) के पुनर्जीवित होने की स्मृति में यह उत्सव मनाया जाता है. यह दिन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि मानवता के लिए नई उम्मीद और विजय का संदेश भी लेकर आता है.

ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार, गुड फ्राइडे के दिन सूली पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद प्रभु यीशु पुनः जीवित हो गए थे. उनके पुनर्जीवित होने की इस घटना को 'रेसुरेक्शन' (Resurrection) कहा जाता है. यही कारण है कि ईस्टर संडे को जीत और अंधकार पर प्रकाश की विजय के रूप में देखा जाता है. रविवार का दिन होने के कारण इसे 'ईस्टर संडे' के नाम से संबोधित किया जाता है.

दुनिया भर में ईसाई समुदाय ईस्टर संडे का त्योहार मना रहा है. यह दिन प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी और नई आशा के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. आज के डिजिटल दौर में, लोग वॉट्सऐप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से हिंदी कोट्स और संदेश साझा कर एक-दूसरे को इस पावन पर्व की बधाई देते हैं. ईस्टर का यह संदेश शांति, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का कार्य करता है.

1- हर चेहरे पर रहे हैप्‍पीनेस हरदम,
मिले अपनी मंजिल सबको, चलते रहें कदम,
साथ दें सच्चाई का, काम करें अच्छाई का,
वक्त यूं ही बीते, रहम रहे खुदाई का.
ईस्टर की शुभकामनाएं

ईस्टर 2026 (Photo Credits: File Image)

2- अंडों को रंगने का समय आ गया,
कुछ चॉकलेट बन्नी खाने का समय आ गया,
दोस्तों और परिवार के साथ,
समय बिताने का समय आ गया…
ईस्टर की शुभकामनाएं

ईस्टर 2026 (Photo Credits: File Image)

3- ईस्टर के दिन आप पर,
प्रभु यीशु की कृपा बरसे,
आपके जीवन में सफलता,
खुशियां और समृद्धि आए.
ईस्टर की शुभकामनाएं

ईस्टर 2026 (Photo Credits: File Image)

4- आया है इस जहां में जीसस,
लेकर अपनी हैप्पीनेस की भरमार,
मूरत तेरी देखकर ऐ खुदा,
आया सुकून दिल को बेशुमार.
ईस्टर की शुभकामनाएं

ईस्टर 2026 (Photo Credits: File Image)

5- लाता है सुख, लाता है प्यार,
ये दिन दे सबको ब्लेसिंग हजार,
मन में न रहे किसी के गम,
ईस्टर की मुबारक देते हैं हम.
ईस्टर की शुभकामनाएं

ईस्टर 2026 (Photo Credits: File Image)

ईस्टर के अवसर पर लोग अपने परिवार के साथ चर्च जाते हैं और विशेष प्रार्थना सभाओं में भाग लेते हैं इस दिन चर्चों को विशेष रूप से सजाया जाता है और मोमबत्तियां जलाकर प्रभु यीशु को याद किया जाता है. लोग बाइबिल का पाठ करते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाओं के साथ उपहार भी देते हैं. घरों में विशेष पकवान बनाए जाते हैं और खुशी का माहौल रहता है.

ईस्टर के उत्सव में अंडों को सजाने की परंपरा अत्यंत लोकप्रिय है. रंगीन और सजे हुए अंडों को 'ईस्टर एग्स' कहा जाता है, जिन्हें नए जीवन और उमंग का प्रतीक माना जाता है. लोग इन अंडों को अलग-अलग रंगों से सजाते हैं और बच्चों के लिए 'ईस्टर एग हंट' जैसे खेलों का आयोजन भी किया जाता है. यह परंपरा जीवन की निरंतरता और खुशहाली को दर्शाती है.

गौरतलब है कि हर साल गुड फ्राइडे और ईस्टर की तारीखें बदलती रहती हैं. इसका निर्धारण 'वसंत विषुव' (Vernal Equinox) के आधार पर किया जाता है. इस वर्ष 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 5 अप्रैल को ईस्टर संडे मनाया जा रहा है.

Share Now

Tags

EASTER Easter 2026 Easter Greetings Easter HD Images Easter Hindi Messages Easter Hindi Wishes Easter Photo SMS Easter Quotes easter sunday Easter Sunday 2026 Easter Sunday Greetings Easter Sunday HD Images Easter Sunday Hindi Messages Easter Sunday Hindi Wishes Easter Sunday Photo SMS Easter Sunday Quotes Easter Sunday Wallpapers Easter Wallpapers festivals and events Happy Easter Happy Easter 2026 Happy Easter Sunday Happy Easter Sunday 2026 ईस्टर ईस्टर 2026 ईस्टर एचडी इमेजेस ईस्टर की शुभकामनाएं ईस्टर की हार्दिक बधाई ईस्टर कोट्स ईस्टर ग्रीटिंग्स ईस्टर फोटो एसएमएस ईस्टर वॉलपेपर्स ईस्टर शुभकामना संदेश ईस्टर संडे ईस्टर संडे 2026 ईस्टर संडे एचडी इमेजेस ईस्टर संडे की शुभकामनाएं ईस्टर संडे की हार्दिक बधाई ईस्टर संडे कोट्स ईस्टर संडे ग्रीटिंग्स ईस्टर संडे फोटो एसएमएस ईस्टर संडे वॉलपेपर्स ईस्टर संडे शुभकामना संदेश ईस्टर संडे हिंदी मैसेजेस ईस्टर संडे हिंदी विशेज ईस्टर हिंदी मैसेजेस ईस्टर हिंदी विशेज हैप्पी ईस्टर हैप्पी ईस्टर 2026 हैप्पी ईस्टर संडे हैप्पी ईस्टर संडे 2026