Easter 2026 Messages: हैप्पी ईस्टर! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें ये शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS

ईस्टर संडे के दिन श्रद्धालु चर्च में एकत्रित होकर विशेष प्रार्थना सभाओं में हिस्सा लेते हैं. प्रभु यीशु की महिमा के गीत गाए जाते हैं और मोमबत्तियां जलाकर उजाले का स्वागत किया जाता है. घरों में दावतों का आयोजन होता है और लोग एक-दूसरे को 'हैप्पी ईस्टर' कहकर बधाई देते हैं. वर्तमान दौर में, लोग डिजिटल माध्यमों जैसे व्हाट्सएप शायरी, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए भी अपनी शुभकामनाएं साझा करते हैं.

ईस्टर 2026 (Photo Credits: File Image)

Easter 2026 Messages In Hindi: ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए ईस्टर संडे (Easter Sunday) का दिन सबसे महत्वपूर्ण उत्सवों में से एक है. इस वर्ष 5 अप्रैल 2026 को दुनिया भर में यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुड फ्राइडे को सूली पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद इसी रविवार को प्रभु यीशु पुनर्जीवित हुए थे. यह दिन मृत्यु पर जीवन की विजय और मानवता के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.

ईसाई धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, ईसा मसीह ने पुनर्जीवित होने के बाद 40 दिनों तक पृथ्वी पर रहकर अपने शिष्यों को प्रेम, क्षमा और करुणा की शिक्षा दी थी. इसके बाद 40वें दिन वे स्वर्ग सिधार गए. इसी स्मृति में ईस्टर को 40 दिनों तक मनाने की परंपरा है. कई समुदायों में इसमें 'पेंटेकोस्ट' के 10 दिनों को जोड़कर इसे 50 दिनों तक भी मनाया जाता है, जो पवित्र आत्मा के पुनरागमन का जश्न होता है.

ईस्टर के उत्सव में अंडों को सजाने की परंपरा विशेष रूप से लोकप्रिय है. इन रंग-बिरंगे अंडों को 'नए जीवन' और 'उम्मीद' का प्रतीक माना जाता है. लोग अंडों को विभिन्न रंगों और डिजाइनों से सजाते हैं और उन्हें उपहार के रूप में एक-दूसरे को भेंट करते हैं. यह परंपरा ईसा मसीह के कब्र से बाहर आने और पुनर्जन्म लेने की घटना को दर्शाती है.

ईस्टर संडे के दिन श्रद्धालु चर्च में एकत्रित होकर विशेष प्रार्थना सभाओं में हिस्सा लेते हैं. प्रभु यीशु की महिमा के गीत गाए जाते हैं और मोमबत्तियां जलाकर उजाले का स्वागत किया जाता है. घरों में दावतों का आयोजन होता है और लोग एक-दूसरे को 'हैप्पी ईस्टर' कहकर बधाई देते हैं. वर्तमान दौर में, लोग डिजिटल माध्यमों जैसे व्हाट्सएप शायरी, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए भी अपनी शुभकामनाएं साझा करते हैं.

1- ईस्टर का मतलब है जीवन, प्यार,
विश्वास और आशाओं का पुनर्जन्म,
ये जीसस में हमारे विश्वास को बढ़ाता है,
आपको सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं!
हैप्पी ईस्टर

ईस्टर 2026 (Photo Credits: File Image)

2- ईस्टर कहता है कि भले आप सच्चाई को कब्र में दफना दें,
लेकिन वो वहां ज्यादा दिन नहीं टिकेगी.
हैप्पी ईस्टर

ईस्टर 2026 (Photo Credits: File Image)

3- सुख भी बहुत हैं तो परेशानियां भी बहुत हैं,
जिंदगी में लाभ हैं तो हानियां भी बहुत हैं,
क्‍या हुआ जो प्रभु ने थोड़े गम दे दिए,
उसकी हम पर मेहरबानियां भी बहुत हैं...
हैप्पी ईस्टर

ईस्टर 2026 (Photo Credits: File Image)

4- हे प्रभु आ गए तुम वापस पास हमारे,
तरस गए दर्शन को हम तुम्हारे,
जिंदगी भर दी हमारी खुशियों से आपने,
चमका दी किस्मत, पूरे किए सपने हमारे.
हैप्पी ईस्टर

ईस्टर 2026 (Photo Credits: File Image)

5- वादा है खुदा का यह ईस्‍टर,
रहे हर इंसान खुश होकर,
आंखों में सपने चलते रहें,
लाइफ में हैप्‍पी हर कोई रहे.
हैप्पी ईस्टर

ईस्टर 2026 (Photo Credits: File Image)

ईस्टर केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि ईसाई समुदाय के लिए एक गहरा आध्यात्मिक संदेश है. यह पर्व सिखाता है कि सत्य और प्रेम की कभी हार नहीं होती. प्रभु यीशु का पुनरुत्थान पाप और मृत्यु पर उनकी अंतिम विजय को दर्शाता है. यही कारण है कि इसे ईसाइयों के लिए 'नए जीवन' के संचार और अटूट विश्वास के पर्व के रूप में देखा जाता है. आज के दिन चर्चों में विशेष रूप से प्रभु यीशु के शांति और भाईचारे के संदेश को दोहराया जाता है, जो पूरी दुनिया को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करता है.

Share Now

Tags

EASTER Easter 2026 Easter Greetings Easter HD Images Easter Hindi Messages Easter Hindi Wishes Easter Photo SMS Easter Quotes easter sunday Easter Sunday 2026 Easter Sunday Greetings Easter Sunday HD Images Easter Sunday Hindi Messages Easter Sunday Hindi Wishes Easter Sunday Photo SMS Easter Sunday Quotes Easter Sunday Wallpapers Easter Wallpapers festivals and events Happy Easter Happy Easter 2026 Happy Easter Sunday Happy Easter Sunday 2026 ईस्टर ईस्टर 2026 ईस्टर एचडी इमेजेस ईस्टर की शुभकामनाएं ईस्टर की हार्दिक बधाई ईस्टर कोट्स ईस्टर ग्रीटिंग्स ईस्टर फोटो एसएमएस ईस्टर वॉलपेपर्स ईस्टर शुभकामना संदेश ईस्टर संडे ईस्टर संडे 2026 ईस्टर संडे एचडी इमेजेस ईस्टर संडे की शुभकामनाएं ईस्टर संडे की हार्दिक बधाई ईस्टर संडे कोट्स ईस्टर संडे ग्रीटिंग्स ईस्टर संडे फोटो एसएमएस ईस्टर संडे वॉलपेपर्स ईस्टर संडे शुभकामना संदेश ईस्टर संडे हिंदी मैसेजेस ईस्टर संडे हिंदी विशेज ईस्टर हिंदी मैसेजेस ईस्टर हिंदी विशेज हैप्पी ईस्टर हैप्पी ईस्टर 2026 हैप्पी ईस्टर संडे हैप्पी ईस्टर संडे 2026