Dussehra 2024 Messages: दशहरा के इन शानदार हिंदी WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, Quotes को भेजकर अपनों को दें शुभकामनाएं
दशहरे का त्योहार अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस पर्व को देशभर में लोग अपनी-अपनी स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ मनाते हैं, साथ ही शुभकामना संदेश भेजे जाते हैं. ऐसे में आप भी दशहरा के इन शानदार हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स को भेजकर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Dussehra 2024 Messages in Hindi: आज यानी 12 अक्टूबर 2024 को देशभर में विजयादशमी (Vijayadashami) यानी दशहरे (Dussehra) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, जबकि हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी यानी दशहरे के त्योहार का मनाया जाता है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया जाता है. इस पर्व को देशभर में लोग अपने-अपने रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार मनाते हैं. इस दिन कई जगहों पर लंकापति रावण (Ravan) के पुतले का दहन किया जाता है तो कई जगहों पर महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा (Maa Durga) की विजय के तौर पर इस पर्व को मनाया जाता है. दशहरे के दिन देवी दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कर उन्हें विदाई भी दी जाती है. यह त्योहार हमेशा हमें यह याद दिलाता है कि चाहे बुराई कितनी ही ताकतवर क्यों न हो, लेकिन जीत हमेशा अच्छाई की ही होती है.
दशहरे का त्योहार अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस पर्व को देशभर में लोग अपनी-अपनी स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ मनाते हैं, साथ ही शुभकामना संदेश भेजे जाते हैं. ऐसे में आप भी दशहरा के इन शानदार हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स को भेजकर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

गौरतलब है कि शारदीय नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा की उपासना करने के बाद दसवें दिन विजयादशमी यानी दशहरे का त्योहार मनाया जाता है. उत्तर भारतीय और पश्चिमी राज्यों में दशहरे के त्योहार को भगवान राम की लंकापति रावण पर विजय के तौर पर मनाया जाता है, जबकि एक अन्य कथा के अनुसार, अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां दुर्गा ने दुष्ट असुर महिषासुर का संहार कर इस संसार को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2024 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).