Durga Puja 2025 Wishes: दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देने के लिए अपनों को भेजें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Messages और Facebook Greetings

महा षष्ठी तिथि यानी दुर्गा पूजा के पहले दिन बंगाली समुदाय के लोग ढाक-ढोल, शानदार दावत, बोधन निमंत्रण और पूजा-अनुष्ठान के साथ मां दुर्गा का धूमधाम से स्वागत करते हैं. इस दिन शंख की ध्वनि और ढोल की आवाज के साथ मां दुर्गा के चेहरे का अनावरण किया जाता है. ऐसे में इस अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

दुर्गा पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

Durga Puja 2025 Wishes in Hindi: एक तरफ जहां हर कोई मां दुर्गा (Maa Durga) के नौ स्वरूपों की उपासना और भक्ति में लीन है तो वहीं दूसरी तरफ शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) के छठे दिन पांच दिवसीय दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत हो जाती है. नवरात्रि का छठा दिन नवदुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी (Maa Katyayani) को समर्पित होता है, इसलिए भक्त उनकी उपासना करते हैं, लेकिन शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि बंगाली समुदाय के लोगों के लिए बेहद खास मानी जाती है. इस तिथि को महा षष्ठी (Maha Sasthi) भी कहा जाता है, क्योंकि इसी तिथि से पांच दिवसीय दुर्गा पूजा (Durga Puja) का भव्य आगाज होता है. इस साल 28 सितंबर 2025 को महा षष्ठी तिथि है और इसी दिन दुर्गा पूजा की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी के साथ होगा. दुर्गा पूजा का पर्व बंगाली समुदाय के लोग बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं. षष्ठी तिथि से लेकर दशमी तिथि तक मां दुर्गा की उपासना की जाती है और विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है.

महा षष्ठी तिथि यानी दुर्गा पूजा के पहले दिन बंगाली समुदाय के लोग ढाक-ढोल, शानदार दावत, बोधन निमंत्रण और पूजा-अनुष्ठान के साथ मां दुर्गा का धूमधाम से स्वागत करते हैं. इस दिन शंख की ध्वनि और ढोल की आवाज के साथ मां दुर्गा के चेहरे का अनावरण किया जाता है. ऐसे में इस अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- मां का सजा है कितना निराला दरबार,
मां सुनती है सब भक्तों की पुकार,
पूरे कर दो सारे हमारे अरमान,
इतनी दूर से आए हैं हम मां तेरे द्वार.
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

दुर्गा पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

2- हो जाओ तैयार, मां अम्बे आने वाली है,
सजा लो दरबार मां अम्बे आने वाली हैं,
तन, मन और जीवन हो जाएगा पावन,
मां के कदमों की आहट से गूंज उठेगा आंगन
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

दुर्गा पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

3- जब-जब याद किया तुझे ऐ मां,
तूने आंचल में अपने आसरा दिया,
कलयुगी इस जहां में,
एक तूने ही सहारा दिया.
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

दुर्गा पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

4- लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार,
इस दुर्गा पूजा यही हैं हमारी दुआ...
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

दुर्गा पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

5- लक्ष्मी का हाथ हो,
सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से,
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो.
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

दुर्गा पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि बंगाली समुदाय के लोग दुर्गा पूजा उत्सव को बहुत धूमधाम से मनाते हैं, जिसकी शुरुआत आमतौर पर महालया से ही हो जाती है. ऐसी मान्यता है कि महालया के दिन मां दुर्गा कैलाश पर्वत से धरती पर आती हैं और इसी दिन देवी दुर्गा (Maa Durga) के नेत्र बनाए जाते हैं, जिसे चक्षुदान कहा जाता है. महालया के अगले दिन आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है, जबकि वास्तविक पांच दिवसीय दुर्गा पूजा की शुरुआत आश्विन शुक्ल षष्ठी से होती है. आश्विन शुक्ल षष्ठी से आश्विन शुक्ल दशमी तक मनाए जाने वाले इस पांच दिवसीय उत्सव का आखिरी दिन विजयादशमी होता है.

Share Now

Tags

Durga Puja Durga Puja 2025 Durga Puja Greetings Durga Puja Hindi Messages Durga Puja Hindi Wishes Durga Puja images Durga Puja Messages Durga Puja Photos Durga Puja Quotes Durga Puja SMS Durga Puja Wallpapers Durga Puja wishes Durga Pujo Durga Pujo 2025 festivals and events Happy Durga Puja Happy Durga Puja 2025 Happy Durga Puja Greetings Happy Durga Puja Hindi Messages Happy Durga Puja Hindi Wishes Happy Durga Puja Images Happy Durga Puja Messages Happy Durga Puja Photos Happy Durga Puja Quotes Happy Durga Puja SMS Happy Durga Puja Wallpapers Happy Durga Puja Wishes Happy Navratri Happy Navratri 2024 Maa Durga Photos Navratri Navratri 2025 Sharad Navratri Sharad Navratri 2025 दुर्गा पूजा दुर्गा पूजा 2025 दुर्गा पूजा इमेजेस दुर्गा पूजा एसएमएस दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दुर्गा पूजा कोट्स दुर्गा पूजा ग्रीटिंग्स दुर्गा पूजा फोटोज दुर्गा पूजा मैसेजेस दुर्गा पूजा विशेज दुर्गा पूजा वॉट्सऐप स्टिकर्स दुर्गा पूजा वॉलपेपर्स दुर्गा पूजा शुभकामना संदेश दुर्गा पूजा हिंदी मैसेज दुर्गा पूजा हिंदी विशेज दुर्गा पूजो दुर्गा पूजो 2025 नवरात्रि नवरात्रि 2025 मां दुर्गा शारदीय नवरात्रि शारदीय नवरात्रि 2025 हैप्पी दुर्गा पूजा हैप्पी दुर्गा पूजा 2025 हैप्पी दुर्गा पूजा इमेजेस हैप्पी दुर्गा पूजा एसएमएस हैप्पी दुर्गा पूजा कोट्स हैप्पी दुर्गा पूजा ग्रीटिंग्स हैप्पी दुर्गा पूजा फोटोज हैप्पी दुर्गा पूजा मैसेजेस हैप्पी दुर्गा पूजा विशेज हैप्पी दुर्गा पूजा वॉट्सऐप स्टिकर्स हैप्पी दुर्गा पूजा वॉलपेपर्स हैप्पी नवरात्रि हैप्पी नवरात्रि 2025

\