Dhanvantari Jayanti 2024 Wishes: शुभ धन्वंतरि जयंती! इन शानदार WhatsApp Stickers, GIF Greetings, HD Images, Wallpapers के जरिए दें बधाई
कहा जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान जब समंदर से निकले हलाहल यानी विष का महादेव ने पान किया था, तब भगवान धन्वंतरि ने उन्हें अमृत दिया था. धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से उत्तम आरोग्य का वरदान मिलता है. इस खास अवसर पर आप इन शानदार विशेज, वॉटसऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस, वॉलपेपर्स को शेयर करके धन्वंतरि जयंती की बधाई दे सकते हैं.
Dhanvantari Jayanti 2024 Wishes in Hindi: जगत के पालनहाल भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के अवतार भगवान धन्वंतरी (Bhagwan Dhanvantari) को देवताओं का वैद्य और आरोग्य का देवता माना जाता है. हिंदू धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य हुआ था, इसलिए इस पावन तिथि पर धनतेरस (Dhanteras) के साथ-साथ धन्वंतरि जयंती (Dhanvantari Jayanti) का पर्व भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. ग्रेगोरियन कैलेंडर के मुताबिक इस साल 29 अक्टूबर 2024 को धन्वंतरि जयंती मनाई जा रही है. उत्तम आरोग्य की कामना से इस दिन भगवान धन्वंतरि की विधि-विधान से पूजा की जाती है. भगवान धन्वंतरि की चार भुजाएं हैं, जिनमें वे शंख, चक्र, औषधि और अमृत कलश धारण करते हैं.
कहा जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान जब समंदर से निकले हलाहल यानी विष का महादेव ने पान किया था, तब भगवान धन्वंतरि ने उन्हें अमृत दिया था. धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से उत्तम आरोग्य का वरदान मिलता है. इस खास अवसर पर आप इन शानदार विशेज, वॉटसऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस, वॉलपेपर्स को शेयर करके धन्वंतरि जयंती की बधाई दे सकते हैं.

5- धन्वंतरि जयंती 2024

गौरतलब है कि धन्वंतरि जयंती के दिन ही भारत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस यानी नेशनल आयुर्वेद डे भी मनाया जाता है. धनतेरस यानी धन्वंतरि जयंती पर माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है. इस दिन पीतल के नए बर्तन में पकवान बनाकर भगवान धन्वंतरि को भोग अर्पित करने से अच्छे आरोग्य की प्राप्ति होती है. साथ ही इस दिन सोने-चांदी के आभूषण और तांबे-पीतल के नए बर्तनों को खरीदना काफी शुभ माना जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2024 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).