Dhanteras 2024 Sanskrit Wishes: शुभ धनत्रयोदशी! इन शानदार संस्कृत Shlokas, WhatsApp Messages, GIF Greetings, Photo SMS के जरिए दें बधाई
धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की विधि-विधान से पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति, वैभव और संपन्नता का आगमन होता है. साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में इस अति पावन अवसर पर आप इन शानदार विशेज, श्लोक, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए संस्कृत में शुभ धनत्रयोदशी कह सकते हैं.
Shubh Dhanteras 2024 Sanskrit Wishes: हिंदू धर्म में वैसे तो साल भर में कई त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन पांच दिवसीय दिवाली उत्सव (Diwali Utsav) का विशेष महत्व बताया जाता है. अंधकार पर प्रकाश की जीत के पर्व दिवाली (Diwali) का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस यानी धनत्रयोदशी के साथ होती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस साल 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान विष्णु के अवतार भगवान धन्वंतरि का अमृत मंथन के दौरान प्राकट्य हुआ था, इसलिए इस दिन धन्वंतरि जयंती (Dhanvantari Jayanti) भी मनाई जाती है. आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान जब प्रकट हुए थे, तब उनके हाथों में अमृत कलश था, इसलिए धनतेरस के दिन नए बर्तन खरीदने की परंपरा निभाई जाती है. इस दिन सोना-चांदी, पीतल और तांबे के बर्तन खरीदना काफी शुभ माना जाता है.
धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की विधि-विधान से पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति, वैभव और संपन्नता का आगमन होता है. साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में इस अति पावन अवसर पर आप इन शानदार विशेज, श्लोक, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए संस्कृत में शुभ धनत्रयोदशी कह सकते हैं.

गौरतलब है कि पांच दिवसीय दिवाली के पहले पर्व धनतेरस के दिन प्रदोष काल में लक्ष्मी-गणेश, कुबेर और धन्वंतरि की पूजा की जाती है. इसके साथ ही इस दिन सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ धातुओं के बर्तन खरीदे जाते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन खरीदी गई चीजों में कई गुना वृद्धि होती है, इसलिए इस दिन खरीददारी करना बेहद शुभ माना जाता है. धन-ऐश्वर्य, सुख-समृद्धि की कामना के अलावा उत्तम आरोग्य के लिए इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का भी विधान है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2024 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).