त्योहार

Dev Uthani Ekadashi 2024 Wishes: देवउठनी एकादशी के इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं

देवउठनी एकादशी के साथ चतुर्मास के समाप्त होते ही फिर से श्रीहरि जगत के संचालन का कार्यभार अपने हाथों में ले लेते हैं और इसी के साथ मांगलिक कार्यों की एक बार फिर से शुरुआत हो जाती है, इसलिए इस दिन शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी किया जाता है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन भक्तिमय हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को भेजकर देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Dev Uthani Ekadashi 2024 Wishes: देवउठनी एकादशी के इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं
देवउठनी एकादशी 2024 (Photo Credits: File Image)

Dev Uthani Ekadashi 2024 Wishes in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) का व्रत किया जाता है. देवउठनी एकादशी को प्रबोधिनी एकादशी (Prabodhini Ekadashi) और देवोत्थान एकादशी (Devutthana Ekadashi) जैसे विभिन्न नामों से भी जाना जाता है. उदयातिथि के अनुसार, इस साल 12 नवंबर 2024 को देवउठनी एकादशी का व्रत किया जा रहा है. इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से उपासना करने से भक्तों को विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का भी वास रहता है. इसी पावन तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और उनके योगनिद्रा से बाहर आते ही चतुर्मास का समापन हो जाता है.

Ekadashi Kab Se Kab Tak Hai: देवउठनी एकादशी के साथ चतुर्मास के समाप्त होते ही फिर से श्रीहरि जगत के संचालन का कार्यभार अपने हाथों में ले लेते हैं और इसी के साथ मांगलिक कार्यों की एक बार फिर से शुरुआत हो जाती है, इसलिए इस दिन शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी किया जाता है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन भक्तिमय हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को भेजकर देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- भगवान विष्णु आपके जीवन में,
आने वाली सभी बाधाओं को दूर करें,
और सारी मनोकामना पूरी करें.
देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं

देवउठनी एकादशी 2024 (Photo Credits: File Image)

2- हे भगवान विष्णु!
हम आपसे सभी बाधाओं को,
दूर करने के लिए प्रार्थना करते हैं.
देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं

देवउठनी एकादशी 2024 (Photo Credits: File Image)

3- भगवान विष्णु को मनाएं,
उन्हें नींद से जगाएं
इस देवउठनी एकादशी को,
विष्णु जी से आशीर्वाद पाएं.
देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं

देवउठनी एकादशी 2024 (Photo Credits: File Image)

4- देवउठनी एकादशी आई,
सब के लिए मां तुलसी आशीर्वाद लाईं,
आप का घर सदा रहे खुशियों से भरा,
यही है मेरे और मेरे परिवार की प्रार्थना,
देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं

देवउठनी एकादशी 2024 (Photo Credits: File Image)

5- हर घर में भगवान विष्णु विराजे,
हर घर में यश वैभव और समृद्धि आवे.
देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं

देवउठनी एकादशी 2024 (Photo Credits: File Image)

हिंदू धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ मास की देवशयनी एकादशी के दिन श्रीहरि योगनिद्रा में चले जाते हैं और फिर चार महीने बाद देवउठनी एकादशी को योगनिद्रा से बाहर आते हैं, इसलिए इस तिथि का विशेष महत्व बताया जाता है. देवउठनी एकादशी पर श्रीहरि के जागने और चतुर्मास की समाप्ति के बाद विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों की फिर से शुरुआत हो जाती है. मान्यता है कि इस एकादशी व्रत को करने से जातक को सभी तरह के पापों से छुटकारा मिलता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2024 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).