Dahi Handi 2023 HD Images: दही हांडी की बधाई! इन WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Wallpapers के जरिए मनाएं कान्हा की बाल लीलाओं का जश्न
दही हांडी उत्सव को भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का प्रतीक माना जाता है. इस उत्सव को धूमधाम से मनाने के अलावा हर कोई शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी करता है. ऐसे में आप भी इस शुभ अवसर पर इन शानदार एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स को अपनों संग शेयर करके कान्हा की बाल लीलाओं का जश्न मना सकते हैं.
Dahi Handi 2023 HD Images: कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) मनाए जाने के बाद आज (07 सितंबर 2023) देशभर में दही हांडी (Dahi Handi) का त्योहार मनाया जा रहा है. कान्हा की बाल लीलाओं के इस उत्सव को कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रहरि (Bhagwan Vishnu) ने श्रीकृष्ण (Shri Krishna) के रूप में आठवां अवतार लिया था. श्रीकृष्ण के बाल्यकाल से जुड़ी पौराणिक कथाओं के अनुसार, कान्हा अपनी बाल लीलाओं के समय गोपियों की मटकियों से दही-माखन खाया करते थे. इस लीला को द्वापर युग से ही दही हांडी उत्सव के तौर पर मनाने की परंपरा चली आ रही है. इस दिन गोविंदाओं की टोली मिलकर मानव पिरामिड बनाती है और दही माखन से भरी मटकियों को फोड़ती है.
दही हांडी उत्सव को भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का प्रतीक माना जाता है. इस उत्सव को धूमधाम से मनाने के अलावा हर कोई शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी करता है. ऐसे में आप भी इस शुभ अवसर पर इन शानदार एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स को अपनों संग शेयर करके कान्हा की बाल लीलाओं का जश्न मना सकते हैं.
1- दही हांडी की शुभकामनाएं

2- दही हांडी की हार्दिक बधाई

3- दही हांडी 2023

4- शुभ दही हांडी

5- हैप्पी दही हांडी

कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण को दही और माखन अत्यंत प्रिय है, इसलिए बचपन में वो अपने दोस्तों के साथ मिलकर आस-पड़ोस के घरों में जाकर माखन चुराते थे. यही वजह है कि उन्हें माखन चोर भी कहा जाता है. कान्हा की इस हरकत से परेशान होकर गोपियों ने माखन की मटकी को ऊंचाई पर लटकाना शुरु कर दिया, लेकिन कान्हा अपने दोस्तों के साथ मिलकर तब भी माखन चुराकर खाने लगते थे. उनके इस बाल लीला को दही हांडी उत्सव के तौर पर हर्षोल्लास से मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2023 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

