Dahi Handi 2021 Messages: दही हांडी पर इन हिंदी Quotes, Facebook Greetings, WhatsApp Wishes, GIF Images के जरिए मनाएं कान्हा की बाल लीलाओं का उत्सव
माखन चोर कान्हा की नटखट बाल लीलाओं का उत्सव मनाने के लिए दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाता है. जहां बच्चे और युवा लड़के गोविंदा बनकर दही और माखन से भरी मटकियों को मानव पिरामिड बनाकर तोड़ते हैं. इस पर्व की लोग एक-दूसरे को बधाई भी देते हैं. आप भी इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप विशेज और जीआईएफ इमेजेस के जरिए कान्हा की बाल लीलाओं का उत्सव मना सकते हैं.
Dahi Handi 2021 Messages in Hindi: भारत में मनाए जाने वाले बड़े त्योहारों में कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) का विशेष महत्व बताया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) का जन्म हुआ था. कान्हा के जन्मोत्सव (Kanha Janmotsav) के अगले दिन दही हांडी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है. महाराष्ट्र और गुजरात में दही हांडी (Dahi Handi) की धूम देखते ही बनती है. प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण पशुपालकों के आराध्य थे, उन्हे दही और माखन अत्यंत प्रिय था. दही और माखन की मटकियों को कान्हा से बचाने के लिए गोपियां उसे ऊंचाई पर लटका कर रखती थीं, लेकिन नटखट कान्हा अपने दोस्तों के साथ मिलकर मटकी फोड़कर दही और माखन चुरा लेते थे.
माखन चोर कान्हा की नटखट बाल लीलाओं का उत्सव मनाने के लिए दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाता है. जहां बच्चे और युवा लड़के गोविंदा बनकर दही और माखन से भरी मटकियों को मानव पिरामिड बनाकर तोड़ते हैं. इस पर्व की लोग एक-दूसरे को बधाई भी देते हैं. आप भी इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप विशेज और जीआईएफ इमेजेस के जरिए कान्हा की बाल लीलाओं का उत्सव मना सकते हैं.
1- कन्हैया हमारे दुलारे, वही सबसे प्यारे,
माखन के लिए झगड़ जाएं,
गोपियां देखकर आकर्षित हो जाएं.
फिर भी वो हैं सबके रखवाले.
हैप्पी दही हांडी

2- गोविंदा आला रे आला,
जरा मटकी संभाल बृजबाला,
अरे एक दो तीन चार...
संग पांच छह सात हैं ग्वाला....
हैप्पी दही हांडी

3- माखन खावे, शोर मचावे,
गोपियों के संग रास रचावे,
मुरली बजा के मन हर्षावे,
ऐसे हैं नटखट नंद गोपाल...
हैप्पी दही हांडी

4- वो मोर मुकुट, वो नन्द लाला,
वो मुरली मनोहर, वो बंसी वाला,
वो माखन चोर, वो ब्रज लाला,
वो नटखट कान्हा है सबका दुलारा.
हैप्पी दही हांडी

5- माखन चुराकर जिसने खाया,
बंसी बजाकर जिसने नचाया,
खुशी मनाओ उनके जन्मोत्सव की,
जिन्होंने दुनिया को प्रेम सिखाया.
हैप्पी दही हांडी

गौरतलब है कि जन्माष्टमी की आधी रात को भक्त कान्हा के बाल स्वरुप वाली प्रतिमा का अभिषेक करते हैं, उनका नए वस्त्र और आभूषण से श्रृंगार करते हैं. भोग में उन्हें माखन, दूध, दही औम मिश्री इत्यादि को भोग अर्पित किया जाता है. इस दिन मंदिरों में कान्हा की विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है, फिर अगले दिन गोविंदाओं को टोली ऊंचाई पर बंधी मटकियों को फोड़कर दही हांडी का उत्सव धूमधाम से मनाते हैं. आप सभी को दही हांडी की ढेरों शुभकामनाएं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2021 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

