त्योहार

Christmas 2023 Messages: क्रिसमस की हार्दिक बधाई! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, GIF Greetings और Photo SMS

क्रिसमस डे के दिन गिरिजाघरों में क्रिसमस ट्री सजाया जाता है और चॉकलेट, मिठाई, केक से लोगों का मुंह मीठा कराकर उन्हें पर्व की बधाई दी जाती है. ऐसे में आप भी इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए दोस्तों-रिश्तेदारों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.

Christmas 2023 Messages: क्रिसमस की हार्दिक बधाई! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, GIF Greetings और Photo SMS
क्रिसमस 2023 (Photo Credits: File Image)

Christmas 2023 Messages in Hindi: हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे (Christmas Day) का त्योहार दुनिया भर में धूमधाम से मनाया जाता है, जिसे 'बड़ा दिन' भी कहा जाता है. इस दिन लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) लाते हैं और पूरे घर को शानदार तरीके से सजाते हैं. क्रिसमस का त्योहार (Christmas Celebration) मनाने के लिए घर में केक, कुकीज, पेस्ट्रीज के साथ-साथ कई तरह के लजीज व्यंजन बनाकर शानदार दावत का आयोजन किया जाता है. ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार, 25 दिसंबर को प्रभु यीशु (Prabhu Yeshu) का जन्म मरियम के घर हुआ था. ऐसा भी कहा जाता है कि ईसा मसीह के जन्म से पहले मरियम यानी मदर मैरी ने एक भविष्यवाणी सुनी थी कि वो एक बहुत ही खास बच्चे को जन्म देंगी, फिर उन्होंने 25 दिसंबर को प्रभु यीशु को जन्म दिया था.

क्रिसमस ईसाई धर्म का बहुत बड़ा पर्व होता है और इससे ठीक एक दिन पहले यानी क्रिसमस ईव पर केरोल्स गाए जाते हैं, गिरिजाघरों में खास प्रार्थनाएं की जाती हैं, फिर क्रिसमस डे के दिन गिरिजाघरों में क्रिसमस ट्री सजाया जाता है और चॉकलेट, मिठाई, केक से लोगों का मुंह मीठा कराकर उन्हें पर्व की बधाई दी जाती है. ऐसे में आप भी इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए दोस्तों-रिश्तेदारों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.

1- ना कार्ड भेज रहा हूं,

ना कोई फूल भेज रहा हूं,

सिर्फ सच्चे दिल से मैं आपको,

क्रिसमस की बधाई भेज रहा हूं.

क्रिसमस की हार्दिक बधाई

क्रिसमस 2023 (Photo Credits: File Image)

2- रब ऐसी क्रिसमस बार-बार लाए,

क्रिसमस पार्टी में चार चांद लग जाए,

सांता क्लॉज से हर दिन मिलवाए,

और हर दिन आप नए-नए तोहफे पाएं.

क्रिसमस की हार्दिक बधाई

क्रिसमस 2023 (Photo Credits: File Image)

3- देवदूत बनकर कोई आएगा,

सारी आशाएं आपकी पूरी कर जाएगा,

क्रिसमस के इस शुभ दिन पर,

तोहफे खुशियों के दे जाएगा.

क्रिसमस की हार्दिक बधाई

क्रिसमस 2023 (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: Christmas Eve 2023 Wishes: क्रिसमस ईव की बधाई! प्रियजनों संग शेयर करें ये शानदार WhatsApp Status, GIF Greetings, HD Images और Wallpapers

4- इस क्रिसमस आपका जीवन,

क्रिसमस ट्री की तरह,

हरा-भरा और भविष्य,

तारों की तरह चमचमाता रहे.

क्रिसमस की हार्दिक बधाई

क्रिसमस 2023 (Photo Credits: File Image)

5- क्रिसमस प्यार है,

क्रिसमस खुशी है,

क्रिसमस उत्साह है,

क्रिसमस नया उमंग है.

क्रिसमस की हार्दिक बधाई

क्रिसमस 2023 (Photo Credits: File Image)

दुनिया भर के कई देशों में ईसाई धर्म के लोगों के अलावा अन्य धर्मों के लोग भी क्रिसमस के त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं. प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर दुनिया भर के गिरिजाघरों में स्पेशल प्रेयर्स किए जाते हैं, घरों में केक और कुकीज बनाए जाते हैं. इसके साथ ही सीक्रेट सैंटा बनकर लोग बच्चों और अपने प्रियजनों को तोहफे देते हैं. इस दिन शानदार दावतों का आयोजन किया जाता है. वैसे तो बाइबल में प्रभु यीशु की जन्म तिथि का उल्लेख नहीं किया गया है, बावजूद इसके हर साल 25 दिसंबर को उनके जन्मदिवस की खुशी में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2023 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).