Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल की बड़ी सौगात, तीजा-पोरा त्योहार पर महिला स्व-सहायता समूहों का कर्ज किया माफ

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित तीजा-पोरा त्यौहार के कार्यक्रम के अवसर पर समूह की महिला-बहनों को दी बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री ने सभी महिला समूहों के कालातीत ऋणों को माफ़ करने की घोषणा की है ताकि वे पुनः ऋण लेकर नवीन आर्थिक गतिविधियाँ आरम्भ कर सकें

छत्तीसगढ़ में आयोजित तीजा-पोरा त्योहार (Photo Credits Chhattisgarh Govt)

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित तीजा-पोरा त्यौहार के कार्यक्रम के अवसर पर समूह की महिला-बहनों को दी बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री ने सभी महिला समूहों के कालातीत ऋणों को माफ़ करने की घोषणा की है ताकि वे पुनः ऋण लेकर नवीन आर्थिक गतिविधियाँ आरम्भ कर सकें. मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही महिला समूहों को प्रति वर्ष दिए जाने वाले ऋण के बजट में भी 5 गुना वृद्धि की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने किसानों और मजदूरों के बाद अब महिलाओं के लिए न्याय की पहल करते हुए घोषणा पत्र का अपना एक और वादा पूरा कर दिया है.

राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नई सरकार के आने के बाद महिला समूहों की आर्थिक गतिविधियों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जिससे लाखों महिलाओं की आय वृद्धि से आर्थिक स्वावलम्बन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। अधिक से अधिक महिलाओं में आत्म निर्भरता की ललक बढ़ी है। राज्यसभा सांसद वहीं विगत वर्षों में महिला समूहों द्वारा लिए गए ऋणों को कतिपय कारणों से न पटा पाने के करण लगभग एक लाख महिलाएँ नया लोन पाने से अपात्र हो गयी हैं. यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया तीजा-पोरा का त्योहार, सीएम भूपेश बघेल का निवास स्थान बना महिलाओं लिए मायका

उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि यदि पूर्व के कालातीत ऋणों को माफ़ कर दिया जाए तो उन्हें भी ऋण प्राप्त हो सकेगा तथा वे नए सिरे से आर्थिक गतिविधियाँ संचालित कर सकती हैं. श्रीमती नेताम ने यह भी कहा कि वर्तमान में महिला बाल विकास के माध्यम से प्रति वर्ष महिला समूहों को दिए जाने वाले ऋण के बजट की राशि बहुत कम है जिसके कारण बहुत कम महिला समूहों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। अनुरोध है प्रति वर्ष महिला समूहों को दिए जाने वाली ऋण राशि का बजट दो गुना कर दिया जाए ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को आय वृद्धि का अवसर मिल सके. श्रीमती नेताम के अनुरोध पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समूह की महिला बहनों को यह सौगात दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने रखा 410 रनों का लक्ष्य, एलिसा हीली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\