Chhath Puja 2023: केजरीवाल सरकार ने ज़ोर-शोर से शुरू की छठ महापर्व की तैयारियां, दिल्ली भर में तैयार किए जाएँगे 1000 से अधिक छठ घाट

राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि, इस साल भी केजरीवाल सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी दिल्ली में 1,000 से अधिक छठ तैयार करवायेगी.

CM Arvind Kejriwal Photo Credits: ANI

Chhath Puja 2023: छठ महापर्व को लेकर केजरीवाल सरकार ने तैयारियों को तेज कर दिया है. इस साल भी छठ की तैयारियों में कोई कमी न छूटे इसको लेकर राजस्व मंत्री आतिशी ने सभी ज़िलाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अंतिम समय की अफ़रातफ़री से बचने के लिए अभी से ही छठ महापर्व को लेकर सभी ज़रूरी तैयारियाँ शुरू कर दी जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े.

राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि छठ महापर्व लाखों श्रद्धालुओं के आस्था का त्यौहार है. ऐसे में ये त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मन सके और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के छठी मईया की उपासना कर सके इसको लेकर केजरीवाल सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि इसकी तैयारियों में कोई कमी न छूटे.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, सभी ज़िलाधिकारी अपने ज़िलों में लोगों की सुविधा के अनुसार छठ घाट के लिए स्थान चिन्हित करें और वहाँ घाट बनाना शुरू करवा दे. साथ ही अधिकारी स्थानीय छठ पूजा समितियों के साथ बैठकें करना शुरू कर पूजा के सफल आयोजन के लिए उनके सुझाव ले और उसके अनुसार तैयारियाँ करें.

राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि, इस साल भी केजरीवाल सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी दिल्ली में 1,000 से अधिक छठ तैयार करवायेगी. जहां साफ़ पानी, टेंट, बिजली, शौचालय, सुरक्षा, मेडिकल सुविधा, पॉवर बैकअप, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य सभी ज़रूरी व्यवस्था मुहैया की जाएगी. कई घाटों पर मैथली-भोजपुरी अकादमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा.

राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को छठ घाटों पर साफ़-सफ़ाई का विशेष ध्यान रखने का भी निर्देश दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट