Chand Raat Mubarak 2020 Messages: ईद के चांद का हो जाए दीदार तो इन शानदार हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIF Wishes, Images, Shayari, Wallpapers के जरिए दें अपनों को मुबारकबाद

इस साल कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरों में रहकर ईद मनाएंगे, लेकिन इसके चलते मुबारकबाद देने का सिलसिला बिल्कुल भी नहीं थमना चाहिए, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं चांद रात मुबारक के शानदार हिंदी वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग, जीआईएफ विशेज, इमेज, मैसेज, शायरी और वॉलपेपर, जिन्हें आप सोशल मीडिया के जरिए भेजकर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चांद रात मुबारक 2020 (Photo Credits: File Image)

Chand Raat Mubarak 2020 Messages: अल्लाह की इबादत का पाक महीना रमजान शव्वाल (Shawwal) के चांद (Moon) के दीदार के साथ ही समाप्त होने वाला है. आसमान में शव्वाल के चांद का दीदार होते ही एक-दूसरे को ईद की बधाई (Eid Mubarak) देने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जिसे मीठी ईद (Meethi Eid), ईद-अल-फितर (Eid-al-Fitr) और ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) भी कहा जाता है. रहमतों और बरकतों के पाक महीने रमजान (Ramadan) में दुनिया भर के मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. 29 या 30 रमजान के रोजे के बाद, आसमान में चांद के दीदार के साथ ही इस्लामी कैलेंडर का 10वां महीना शव्वाल शुरु हो जाता है और शव्वाल की पहली तारीख को ईद का जश्न (Eid Celebration) मनाया जाता है.

ईद-अल-फितर यानी मीठी ईद को दुनिया भर के मुसलमान बहुत हर्षोल्लास से मनाते हैं, लेकिन इस साल कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic)और लॉकडाउन (Lockdown) के चलते लोग अपने घरों में रहकर ईद मनाएंगे. ऐसे में मुबारकबाद देने का सिलसिला बिल्कुल भी नहीं थमना चाहिए, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं चांद रात मुबारक के शानदार हिंदी वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग, जीआईएफ विशेज, इमेज, मैसेज, शायरी और वॉलपेपर, जिन्हें आप सोशल मीडिया के जरिए भेजकर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- रात को नया चांद मुबारक,

चांद को चांदनी मुबारक,

फलक को सितारे मुबारक,

सितारों को बुलंदी मुबारक.

और आपको चांद रात मुबारक ! यह भी पढ़ें: Eid Mubarak 2020 In Advance Wishes & Images: संगे-संबंधियों से कहें ईद मुबारक इन एडवांस, भेजें से आकर्षक हिंदी WhatsApp Stickers, Photos, Facebook Greetings, GIFs, Quotes और वॉलपेपर्स

चांद रात मुबारक 2020 (Photo Credits: File Image)

2- चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको,

धीरे से यह हवा कुछ कह जाए आपको,

दिल से जो चाहते हो वो मांग लो खुदा से,

हम दुआ करेंगे कि वो मिल जाए आपको.

चांद रात मुबारक !

चांद रात मुबारक 2020 (Photo Credits: File Image)

3- खुदा करे कि हर रात चांद बनकर आए,

दिन का उजाला सुहानी शाम बनकर आए,

कभी ना दूर हो आपके चहरे से मुस्कान,

हर दिन ऐसे मेहमान बनकर आए.

चांद रात मुबारक !

चांद रात मुबारक 2020 (Photo Credits: File Image)

4- ईद पर उतरे खुशियों भरा चांद,

सदा महकता रहे हमारा चमन,

करम करे खुदा हम सभी पर,

आबाद रहे सदा हमारा वतन.

चांद रात मुबारक !

चांद रात मुबारक 2020 (Photo Credits: File Image)

5- दुआ कुबूल हो आपकी,

मनचाही ईदी मिल जाए,

खुदा का करम हो आप पर,

ईद का चांद खुशियां लाए.

चांद रात मुबारक ! यह भी पढ़ें: Chand Raat Mubarak 2020 Greetings: चांद का दीदार होते ही प्रियजनों को भेजें ये शानदार WhatsApp Stickers, GIF Images, Shayari, SMS, Facebook Messages और कहें चांद रात मुबारक

चांद रात मुबारक 2020 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि ईद के दिन सुबह के समय लोग मस्जिदों में जाकर नमाज अदा करते हैं, इसके बाद सभी लोग गले मिलकर एक-दूसरे को ईद मुबारक कहते हैं. इस खास अवसर पर घरों में सेवइयों के साथ-साथ कई तरह के लजीज पकवान बनाएं जाते हैं. बच्चों को ईदी दी जाती है और गरीबों को दान दिया जाता है जिसे जकात कहते हैं. हालांकि इस साल लॉकडाउन के चलते लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने घरों में सादगी से ईद का जश्न मना रहे हैं.

Share Now

Tags

Chand Mubarak Images Chand Raat Mubarak Chand Raat Mubarak 2020 Chand Raat Mubarak 2020 Greetings Chand Raat Mubarak Greetings chand raat mubarak images Chand Raat Mubarak Messages Chand Raat Mubarak Shayari Chand Raat Mubarak SMS Chand Raat Mubarak Wallpapers Chand Raat Mubarak Wishes Chand Raat Wishes Chand Raat Wishes 2020 Eid Eid 2020 Eid al-Fitr Eid Mubarak Eid Mubarak 2020 Eid Mubarak 2020 In Advance Eid Mubarak greetings eid mubarak images Eid Mubarak In Advance Eid Mubarak Messages Eid Mubarak Wishes Eid-al-Fitr 2020 Eid-ul-fitr festivals and events Ramadan 2020 Ramadan Mubarak Ramadan Mubarak 2020 Ramzan Mubarak Ramzan Mubarak 2020 ईद अल-फितर ईद मुबारक ईद मुबारक 2020 ईद मुबारक इन एडवांस ईद-अल-फितर 2020 चांद रात मुबारक चांद रात मुबारक 2020 चांद रात मुबारक 2020 इमेज चांद रात मुबारक 2020 ग्रीटिंग्स चांद रात मुबारक 2020 मैसेज चांद रात मुबारक 2020 विशेज चांद रात मुबारक इमेजेस चांद रात मुबारक ग्रीटिंग्स चांद रात मुबारक जीआईएफ चांद रात मुबारक मैसेज चांद रात मुबारक विशेज चांद रात मुबारक वॉलपेपर्स चांद रात मुबारक शायरी रमजान रमजान 2020 रमजान मुबारक रमजान मुबारक 2020

\