Buddha Purnima 2026 Wishes: वैशाख पूर्णिमा पर मनायी जा रही है बुद्ध जयंती, अपनों को इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

1 मई 2026 को देशभर में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का अनूठा संगम है. इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को डिजिटल माध्यमों से बधाई संदेश भेजकर सुख-शांति की कामना कर रहे हैं.

बुद्ध पूर्णिमा 2026 (Photo Credits: File Image)

Buddha Purnima 2026 Wishes In Hindi: शांति, अहिंसा और करुणा के मार्गदर्शक भगवान गौतम बुद्ध (Bhagwan Gautam Buddha) का जन्मोत्सव 'बुद्ध पूर्णिमा' (Buddha Purnima) इस वर्ष शुक्रवार, 1 मई 2026 को पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास की पूर्णिमा को आने वाला यह पर्व न केवल बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए, बल्कि सनातन धर्म के लोगों के लिए भी विशेष महत्व रखता है. इस शुभ अवसर पर लोग मंदिरों में प्रार्थना करने के साथ-साथ अपने प्रियजनों को व्हाट्सएप स्टिकर्स, जीआईएफ और एचडी इमेजेस के जरिए शुभकामनाएं साझा कर रहे हैं.

बुद्ध पूर्णिमा का दिन ऐतिहासिक और आध्यात्मिक रूप से अत्यंत दुर्लभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सिद्धार्थ गौतम का जन्म, उन्हें बोधि वृक्ष के नीचे प्राप्त हुआ ज्ञान (Enlightenment) और कुशीनगर में उनका महापरिनिर्वाण (देहावसान), ये तीनों ही घटनाएं अलग-अलग वर्षों में वैशाख पूर्णिमा के दिन ही घटित हुई थीं. यही कारण है कि इस तिथि को भगवान बुद्ध के 'नए जन्म' और ज्ञान के उदय के रूप में पूजा जाता है.

आज के दौर में त्योहारों की खुशियां साझा करने का तरीका बदल गया है. इस खास मौके पर इंटरनेट पर भगवान बुद्ध के प्रेरक विचारों वाले वॉलपेपर्स और ग्रीटिंग्स की भारी मांग है. लोग व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बुद्धम शरणम गच्छामि के संदेशों के साथ एक-दूसरे के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं.

1- बुद्ध के ध्यान में मग्न हैं,
सबके दिल में शांति का वास है,
तभी तो ये बुद्ध पूर्णिमा का पर्व,
सबके लिए इतना खास है.
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

बुद्ध पूर्णिमा 2026 (Photo Credits: File Image)

2- बुद्ध पूर्णिमा का अवसर है,
खुशी और साधना से घर भरा रहे,
जो भी आए आपके जीवन में,
दिल के करीब और प्यारा रहे.
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

बुद्ध पूर्णिमा 2026 (Photo Credits: File Image)

3- दिल में नेक ख्याल हों,
और होंठो पर सच्चे बोल,
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर,
आपको शांति मिले अनमोल.
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

बुद्ध पूर्णिमा 2026 (Photo Credits: File Image)

4- प्रेम, अहिंसा और शांति,
यही है भगवान बुद्ध की दिशा,
बुद्ध पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर,
करते हैं आपकी खुशहाली की आशा.
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

बुद्ध पूर्णिमा 2026 (Photo Credits: File Image)

5- जीवन में कई संकट आएंगे,
पर भगवान बुद्ध की तरह शांत रहो,
इस बुद्ध पूर्णिमा को दिल से मनाओ,
और मन की हर बात प्रेम से कहो.
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

बुद्ध पूर्णिमा 2026 (Photo Credits: File Image)

ईसा पूर्व छठी शताब्दी में राजा शुद्धोधन के घर जन्मे सिद्धार्थ गौतम का जीवन वैभवशाली था, लेकिन उन्हें संसार के दुखों ने विचलित कर दिया. माता महामाया के निधन के बाद उनकी मौसी गौतमी ने उनका पालन-पोषण किया, जिससे उनका नाम सिद्धार्थ गौतम पड़ा. सत्य की खोज में उन्होंने अपना राजपाठ त्याग दिया और सात वर्षों की कठिन तपस्या के बाद बोधगया में उन्हें बोधि वृक्ष के नीचे परम ज्ञान की प्राप्ति हुई.

बुद्ध पूर्णिमा को केवल एक जयंती के रूप में ही नहीं, बल्कि आत्म-शुद्धि के दिन के रूप में भी देखा जाता है. माना जाता है कि जो लोग अपने पुराने बुरे कर्मों को त्याग कर एक नए और सकारात्मक जीवन की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए यह दिन संकल्प लेने का सबसे उत्तम समय है. भगवान बुद्ध की शिक्षाएं—अहिंसा, सत्य और करुणा—आज के भागदौड़ भरे जीवन में मानसिक शांति प्राप्त करने का अचूक मार्ग दिखाती हैं.

Share Now

Tags

Buddha Jayanti Buddha Jayanti 2026 Buddha Jayanti Greetings Buddha Jayanti HD Images Buddha Jayanti Quotes Buddha Jayanti Wallpapers Buddha Purnima Buddha Purnima 2026 Buddha Purnima Greetings Buddha Purnima HD Images Buddha Purnima Hindi Messages Buddha Purnima Hindi Wishes Buddha Purnima Quotes festivals and events Gautam Buddha quotes Happy Buddha Purnima Happy Buddha Purnima 2026 Happy Vaishakh Purnima Happy Vaishakh Purnima 2026 Inspirational Quotes of Gautam Buddha Vaishakh Purnima Vaishakh Purnima 2026 गौतम बुद्ध गौतम बुद्ध के अनमोल वचन गौतम बुद्ध के महान विचार बुद्ध जयंती बुद्ध जयंती 2026 बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं बुद्ध जयंती मैसेजेस बुद्ध पूर्णिमा बुद्ध पूर्णिमा 2026 बुद्ध पूर्णिमा इमेजेस बुद्ध पूर्णिमा एचडी इमेजेस बुद्ध पूर्णिमा एसएमएस बुद्ध पूर्णिमा की बधाई बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं बुद्ध पूर्णिमा कोट्स बुद्ध पूर्णिमा ग्रीटिंग्स बुद्ध पूर्णिमा फोटोज बुद्ध पूर्णिमा वॉलेपेपर्स बुद्ध पूर्णिमा शुभकामना संदेश बुद्ध पूर्णिमा हिंदी मैसेजेस बुद्ध पूर्णिमा हिंदी विशेज वैशाख पूर्णिमा वैशाख पूर्णिमा 2026 हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा 2026