Buddha Purnima 2026 Quotes: बुद्ध पूर्णिमा पर अपनों को भेजें शांति और करुणा भरे ये 10 प्रेरक संदेश

बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार सांस्कृतिक एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है. आज के तनावपूर्ण और भागदौड़ भरे जीवन में बुद्ध की शिक्षाएं—जैसे करुणा, अस्तेय और संयम—अत्यधिक प्रासंगिक हैं. यह दिन हमें आत्म-अवलोकन करने और अपने भीतर की शांति को खोजने के लिए प्रेरित करता है. इस अवसर पर आप अपनों को शांति और करुणा भरे ये 10 प्रेरक संदेश भेजकर बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दे सकते हैं.

बुद्ध पूर्णिमा 2026 (Photo Credits: File Image)

Buddha Purnima 2026 Quotes in Hindi: दुनिया भर में शांति और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त करने वाले महात्मा गौतम बुद्ध (Gautam Buddha) का जन्मोत्सव 'बुद्ध पूर्णिमा' (Buddha Purnima) इस वर्ष 1 मई 2026 को मनाया जा रहा है. वैशाख मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व 'वेसाक' (Vesak) और 'बुद्ध जयंती' (Buddha Jayanti) के नाम से भी विख्यात है. यह दिन न केवल बौद्ध अनुयायियों के लिए बल्कि हिंदू धर्म में भी अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, क्योंकि भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है. इस पावन अवसर पर लोग फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेरक कोट्स और संदेश साझा कर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं.

बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार सांस्कृतिक एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है. आज के तनावपूर्ण और भागदौड़ भरे जीवन में बुद्ध की शिक्षाएं—जैसे करुणा, अस्तेय और संयम—अत्यधिक प्रासंगिक हैं. यह दिन हमें आत्म-अवलोकन करने और अपने भीतर की शांति को खोजने के लिए प्रेरित करता है. इस अवसर पर आप अपनों को शांति और करुणा भरे ये 10 प्रेरक संदेश भेजकर बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दे सकते हैं.

1- बुराई अवश्य रहना चाहिए, तभी तो अच्छाई इसके ऊपर अपनी पवित्रता साबित कर सकती है.

बुद्ध पूर्णिमा 2026 (Photo Credits: File Image)

2-निश्चित रूप से जो नाराजगी युक्त विचारों से मुक्त रहते हैं, वही जीवन में शांति पाते हैं.

बुद्ध पूर्णिमा 2026 (Photo Credits: File Image)

3- एक पल एक दिन को बदल सकता है, एक दिन एक जीवन को बदल सकता है, और एक जीवन इस दुनिया को बदल सकता है.

बुद्ध पूर्णिमा 2026 (Photo Credits: File Image)

4-क्रोध को प्यार से, बुराई को अच्छाई से, स्वार्थी को उदारता से और झूठे व्यक्ति को सच्चाई से जीता जा सकता है.

बुद्ध पूर्णिमा 2026 (Photo Credits: File Image)

5- हमेशा याद रखें कि बुरा कार्य अपने मन में बोझ रखने के समान है.

बुद्ध पूर्णिमा 2026 (Photo Credits: File Image)

6- मन सभी मानसिक अवस्थाओं से ऊपर होता है.

बुद्ध पूर्णिमा 2026 (Photo Credits: File Image)

7- क्रोध को पाले रखना गर्म कोयले को किसी और पर फेंकने की नीयत से पकड़े रहने के सामान है, इसमें आप ही जलते हैं.

बुद्ध पूर्णिमा 2026 (Photo Credits: File Image)

8- झरना बहुत शोर मचाता है, लेकिन सागर गहरा और शांत होता है.

बुद्ध पूर्णिमा 2026 (Photo Credits: File Image)

9- अज्ञानी आदमी एक बैल के समान है. वह ज्ञान में नहीं, आकार में बढ़ता है.

बुद्ध पूर्णिमा 2026 (Photo Credits: File Image)

10- जो व्यक्ति सच्चाई की तलाश नहीं करते, वे जीवन जीने के असली उद्देश्य से भटक गए हैं.

बुद्ध पूर्णिमा 2026 (Photo Credits: File Image)

इतिहास के अनुसार, सिद्धार्थ गौतम का जन्म ईसा पूर्व छठी शताब्दी में लुंबिनी में राजा शुद्धोधन के घर हुआ था. उनके जन्म के समय ही ज्योतिषियों ने भविष्यवाणी की थी कि यह बालक या तो एक महान चक्रवर्ती सम्राट बनेगा या एक महान संन्यासी. राजा शुद्धोधन ने उन्हें सांसारिक दुखों से दूर रखने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था.

एक बार महल के बाहर भ्रमण के दौरान सिद्धार्थ की नजर एक रोगी, एक वृद्ध और एक मृत व्यक्ति पर पड़ी. इन दृश्यों ने उन्हें जीवन की नश्वरता का एहसास कराया और उनके मन में वैराग्य की भावना जागृत कर दी.

सांसारिक मोह-माया को त्याग कर सिद्धार्थ सत्य की खोज में निकल पड़े. वर्षों की कठिन तपस्या के बाद, 35 वर्ष की आयु में उन्हें बोधगया में एक बोधिवृक्ष के नीचे परम ज्ञान की प्राप्ति हुई. इसी ज्ञानोदय के बाद वे सिद्धार्थ गौतम से 'गौतम बुद्ध' कहलाए. बुद्ध पूर्णिमा की यह तिथि उनके ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण के संयोग के कारण आध्यात्मिक रूप से अत्यंत ऊर्जावान मानी जाती है.

Share Now

Tags

Buddha Jayanti Buddha Jayanti 2026 Buddha Jayanti Greetings Buddha Jayanti HD Images Buddha Jayanti Quotes Buddha Jayanti Wallpapers Buddha Purnima Buddha Purnima 2026 Buddha Purnima Greetings Buddha Purnima HD Images Buddha Purnima Hindi Messages Buddha Purnima Hindi Wishes Buddha Purnima Quotes festivals and events Gautam Buddha quotes Happy Buddha Purnima Happy Buddha Purnima 2026 Happy Vaishakh Purnima Happy Vaishakh Purnima 2026 Inspirational Quotes of Gautam Buddha Vaishakh Purnima Vaishakh Purnima 2026 गौतम बुद्ध गौतम बुद्ध के अनमोल वचन गौतम बुद्ध के महान विचार बुद्ध जयंती बुद्ध जयंती 2026 बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं बुद्ध जयंती मैसेजेस बुद्ध पूर्णिमा बुद्ध पूर्णिमा 2026 बुद्ध पूर्णिमा इमेजेस बुद्ध पूर्णिमा एचडी इमेजेस बुद्ध पूर्णिमा एसएमएस बुद्ध पूर्णिमा की बधाई बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं बुद्ध पूर्णिमा कोट्स बुद्ध पूर्णिमा ग्रीटिंग्स बुद्ध पूर्णिमा फोटोज बुद्ध पूर्णिमा वॉलेपेपर्स बुद्ध पूर्णिमा शुभकामना संदेश बुद्ध पूर्णिमा हिंदी मैसेजेस बुद्ध पूर्णिमा हिंदी विशेज वैशाख पूर्णिमा वैशाख पूर्णिमा 2026 हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा 2026