Breakup Day 2021 Messages & Images: ब्रेकअप डे पर अपने धोखेबाज साथी को भेजें ये हिंदी Shayaris, WhatsApp Stickers, Quotes और Photo SMS
अगर आपको हर हाल में पार्टनर से ब्रेकअप करना है तो ब्रेकअप डे से बेहतर मौका आपके लिए दूसरा नहीं हो सकता है. आप अपने पार्टनर से मिलकर उन्हें रिश्ते से अलग होने की वजह बताकर ब्रेकअप कर सकते हैं या फिर आप इसके लिए अपने स्मार्टफोन से ब्रेकअप डे के इन हिंदी मैसेजेस, इमेजेस, शायरी, वॉट्सऐप स्टिकर्स, कोट्स और फोटो एसएमएस को भेजकर भी ब्रेकअप कर सकते हैं.
Breakup Day 2021 Messages & Images: आज (21 फरवरी 2021) वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) का आखिरी दिन है और आज ब्रेकअप डे (Breakup Day) मनाया जा रहा है. जो कपल अपने रिश्ते से खुश नहीं हैं या फिर जिनके रिश्ते (Relationship) में कड़वाहट आ गई है और वो इस रिश्ते से अलग होना चाहते हैं तो ब्रेकअप डे उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है. दरअसल, ब्रेकअप डे के दिन प्यार में धोखा खाए लोग अपने धोखेबाज पार्टरन से ब्रेकअप (Breakup) करके रिलेशनशिप को खत्म कर सकते हैं. हालांकि ब्रेकअप करना हर किसी के लिए इतना आसान भी नहीं होता है, क्योंकि ब्रेकअप का दर्द कुछ ऐसा होता है, जिसे हर कोई झेल नहीं पाता है. दरअसल, कई लोग ब्रेकअप के बाद पूरी तरह से टूट जाते हैं, जबकि कुछ ही लोग इस दर्द से खुद को बाहर निकाल पाते हैं.
अगर आपको हर हाल में पार्टनर से ब्रेकअप करना है तो ब्रेकअप डे से बेहतर मौका आपके लिए दूसरा नहीं हो सकता है. आप अपने पार्टनर से मिलकर उन्हें रिश्ते से अलग होने की वजह बताकर ब्रेकअप कर सकते हैं या फिर आप इसके लिए अपने स्मार्टफोन से ब्रेकअप डे के इन हिंदी मैसेजेस, इमेजेस, शायरी, वॉट्सऐप स्टिकर्स, कोट्स और फोटो एसएमएस को भेजकर भी ब्रेकअप कर सकते हैं.
1- लोग कहते हैं किसी एक के,
चले जाने से जिंदगी अधूरी नहीं होती,
लेकिन लाखों के मिल जाने से भी,
उस एक की कमी पूरी नहीं होती.
ब्रेकअप डे 2021

2- यूं ही किसी की याद मे रोना फिजूल है,
इतने अनमोल आंसू खोना फिजूल है,
रोना है तो उनके लिए जो हम पे निसार हैं,
उनके लिए क्या रोना जिनके आशिक हजार हैं.
ब्रेकअप डे 2021

3- पत्थरों से प्यार किया नादान थे हम,
गलती हुई क्योंकि इंसान थे हम,
आज जिन्हें नजरें मिलाने में तकलीफ होती है,
कभी उसी शख्स की जान थे हम.
ब्रेकअप डे 2021

4- ना मुस्कुराने को जी चाहता है,
ना आंसू बहाने को जी चाहता है,
लिखूं तो क्या लिखूं तेरी याद में,
बस तेरे पास लौट आने को जी चाहता है.
ब्रेकअप डे 2021

5- दिल टूटा तो एक आवाज आई,
चीर के देखा तो कुछ चीज निकल आई,
सोचा क्या होगा इस खाली दिल में,
लहू से धो कर देखा तो तेरी तस्वीर निकल आई.
ब्रेकअप डे 2021

गौरतलब है कि प्यार और रोमांस का पर्व वैलेंटाइन डे मनाए जाने के बाद 15 फरवरी से एंटी-वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है. एंटी-वैलेंटाइन वीक स्लैप डे के साथ शुरू होता है, जिसके बाद किक डे, परफ्यूम डे, फ्लर्टिंग डे, कन्फेशन डे, मिसिंग डे मनाया जाता है और आखिर में ब्रेकअप डे सेलिब्रेट किया जाता है. आपको बता दें कि ब्रेकअप डे एंटी-वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन होता है, जिसे हर साल 21 फरवरी को मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2021 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

