Bohag Bihu 2025 Messages: बोहाग बिहू के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings के जरिए दें असमिया नववर्ष की शुभकामनाएं
सात दिनों तक चलने वाले बोहाग बिहू उत्सव के दौरान असम के लोगों का जोश और उत्साह देखते ही बनता है. इस पर्व का जश्न मनाने के लिए घरों में नारियल, चावल, तिल और दूध का उपयोग करके कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं, साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में इस अवसर पर आप भी इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए असमिया नववर्ष बोहाग बिहू की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Bohag Bihu 2025 Messages in Hindi: बोहाग बिहू (Bohag Bihu) को रोंगाली बिहू (Rongali Bihu), वहाग बिहू और हत बिहू जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता है, जिसे अप्रैल महीने में असम (Assam) राज्य में धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल 14 अप्रैल 2025 को बोहाग बिहू का पर्व मनाया जा रहा है, जो असमिया नववर्ष (Assam New Year) और रबी की फसलों की कटाई के समय को दर्शाता है. यह जीवंत त्योहार न केवल वसंत और फसल का उत्सव है, बल्कि असमिया पहचान, संस्कृति और सामुदायिक भावना की पुष्टि भी है. सात दिनों तक इस उत्सव को विभिन्न अनुष्ठानों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दौरान लोग फसल की कटाई के बाद ईश्वर को अनाज अर्पित करते हुए उनका आभार व्यक्त करते हैं. साथ ही लोग एकजुट होकर अपनी समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं. इस शुभ अवसर पर महिलाएं और पुरुष पारंपरिक परिधान में ढोल, बांसुरी, पेपा, ताल इत्यादि की ताल पर लोकनृत्य करते हैं.