Bohag Bihu 2024 Messages: असमिया नव वर्ष ‘बोहाग बिहू’ की इन हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
बोहाग बिहू के दिन नारियल, चावल, तिल और दूध का उपयोग करके कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं और लोग अपने पूरे परिवार के साथ इसका लुत्फ उठाते हैं. सात दिनों तक मनाए जाने वाले इस पर्व के दौरान लोगों का जोश और उत्सव देखते ही बनता है. असमिया नव वर्ष यानी बोहाग बिहू के इस खास अवसर पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों संग इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Bohag Bihu 2024 Messages in Hindi: भारत के असम (Assam) और उत्तर-पूर्वी राज्यों में रहने वाले लोग आज (14 अप्रैल 2024) असमिया नव वर्ष (Assam New Year) का त्योहार मना रहे हैं, जिसे बोहाग बिहू (Bohag Bihu), रोंगाली बिहू (Rongali Bihu), हत बिहू (Hat Bihu) और वहाग बिहू के नाम से भी जाना जाता है. बोहाग बिहू के पर्व को सात दिनों तक विभिन्न अनुष्ठानों के साथ धूमधाम से मनाया जाता है. बोहाग बिहू असमिया नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है और यह फसलों की कटाई के समय को दर्शाता है. बोहाग बिहू उत्सव के दौरान फसल की कटाई के बाद ईश्वर को अनाज अर्पित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया जाता है. इस उत्सव के दौरान लोग एकजुट होकर अपनी समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की कोशिश करते हैं. इस अवसर पर महिलाएं और पुरुष ढोल, बांसुरी, पेपा, गगना, ताल इत्यादि के साथ अपने पारंपरिक परिधान में लोकनृत्य करते हैं.
बोहाग बिहू के दिन नारियल, चावल, तिल और दूध का उपयोग करके कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं और लोग अपने पूरे परिवार के साथ इसका लुत्फ उठाते हैं. सात दिनों तक मनाए जाने वाले इस पर्व के दौरान लोगों का जोश और उत्सव देखते ही बनता है. असमिया नव वर्ष यानी बोहाग बिहू के इस खास अवसर पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों संग इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- नया सवेरा नई किरण के साथ,
नया दिन प्यारी सी मुस्कान के साथ,
आपको मुबारक हो बोहाग बिहू,
ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ.
बोहाग बिहू की शुभकामनाएं

2- पल पल से बनता है एहसास,
एहसास से बनता है विश्वास,
विश्वास से बनते हैं जहां के रिश्ते,
और रिश्तों से बनता है आप जैसा खास.
बोहाग बिहू की शुभकामनाएं

3- छोटों को करो प्यार,
बड़ों को दो सम्मान,
यह संकल्प लेकर,
मनाओ बिहू का त्योहार.
बोहाग बिहू की शुभकामनाएं

4- नव दीप जलें नव फूल खिले,
जीवन को नित नई बहार मिले,
बिहू के पावन त्योहार पर,
आपको खुशियां अपार मिले.
बोहाग बिहू की शुभकामनाएं

5- मान मिले सम्मान मिले,
सुख-समृद्धि का वरदान मिले.
बोहाग बिहू की शुभकामनाएं

गौरतलब है कि एक सप्ताह तक चलने वाले बोहाग बिहू पर्व के पहले दिन यानी गोरू बिहू को पशुओं की पूजा की जाती है. पशुओं को नदी या तालाब में स्नान कराने के बाद उनके पैर की पुरानी रस्सियों को निकालकर नई रस्सी बांधी जाती है. उत्सव के दूसरे दिन को मनुआ (मानव) बहू के नाम से जाना जाता है, इस दिन लोग नए वस्त्र धारण कर परिवार और रिश्तेदारों के साथ पर्व को मनाते हैं. उत्सव के तीसरे दिन यानी गोसाई (भगवान) बिहू के दिन लोग अपने कुल देवी-देवताओं की पूजा करते हैं और नए साल में खुशहाली की कामना करते हैं. इसी तरह सात दिन तक अलग-अलग अनुष्ठान किए जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2024 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

