Bank Holiday February 2021: फरवरी में कुल 8 दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
जनवरी खत्म होने की कगार पर, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने उन दिनों की सूची की घोषणा की है जब फरवरी 2021 के महीने में बैंकिंग परिचालन बंद रहेगा. इसलिए, यदि आगामी माह में बैंक शाखाओं में जाने की आपकी योजना है तो आपको पता होना चाहिए कि फरवरी में कम से कम 8 दिनों के लिए तीन ब्रैकेट्स के तहत बैंक बंद रहेंगे
जनवरी खत्म होने की कगार पर, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने उन दिनों की सूची की घोषणा की है जब फरवरी 2021 के महीने में बैंकिंग परिचालन बंद रहेगा. इसलिए, यदि आगामी माह में बैंक शाखाओं में जाने की आपकी योजना है तो आपको पता होना चाहिए कि फरवरी में कम से कम 8 दिनों के लिए तीन ब्रैकेट्स के तहत बैंक बंद रहेंगे-निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (Negotiable Instruments Act) के तहत और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे (Real Time Gross Settlement Holiday) के तहत बैंक के अकाउन्ट्स क्लोसिंग चलेंगे.
अगर फरवरी में आपको कोई लेन देन करनी है तो इन्हें पहले ही कर लें या स्केड्यूल कर लें ताकि आगे जाकर आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े. इसलिए हम आपके लिए ले आए हैं फरवरी के महीने में आनेवाले उन 8 बैंक हॉलिडे की लिस्ट. जिनके अनुसार आप अपने आगे की प्लानिंग सेट कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: Bank Holidays in Year 2021: देखें साल 2021 में जनवरी से लेकर दिसंबर महीने तक पड़ने वाले बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट
- 12 फरवरी 2021: शुक्रवार - सोनम लोसार - सिक्किम
- 13 फरवरी 2021: दूसरा शनिवार
- 15 फरवरी 2021: सोमवार - लुई नागई नी - मणिपुर
- 16 फरवरी 2021: मंगलवार - वसंत पंचमी - हरियाणा, उड़ीसा, पंजाब, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
- 19 फरवरी 2021: शुक्रवार - छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती - महाराष्ट्र
- 20 फरवरी 2021: शनिवार - अरुणाचल और मिजोरम राज्य दिवस - अरुणाचल और मिजोरम
- 26 फरवरी 2021: शुक्रवार - हज़रत अली जयंती - उत्तर प्रदेश
- 27 फरवरी 2021: चौथा शनिवार, गुरु रविदास जयंती - चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब
बता दें कि ऊपर दी गई छुट्टियां ज्यादातर क्षेत्र विशिष्ट हैं और ज्यादातर राज्य घोषित छुट्टियों पर आधारित हैं, हालांकि राजपत्रित छुट्टियों के लिए बैंक पूरे देश में बंद रहेंगे. 27 फरवरी के अलावा 28 फरवरी को भी बैंक बंद रहेंगे क्योंकि इस दिन रविवार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2021 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

