Balaram Jayanti 2026 Messages: बलराम जयंती के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings को भेजकर अपनों को दें शुभकामनाएं

भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई और शेषनाग के अवतार भगवान बलराम का जन्मोत्सव यानी 'बलराम जयंती' इस वर्ष 2 सितंबर 2026 को मनाई जा रही है. भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को पड़ने वाले इस पर्व को उत्तर भारत में हल छठ, हरछठ, ललही छठ, राधन छठ और चंदन छठ के नाम से भी जाना जाता है. संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और कृषि समृद्धि के लिए यह व्रत विशेष फलदायी माना जाता है. बलराम जी के मुख्य आयुध 'हल' के कारण यह दिन कृषक समुदाय के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है.

बलराम जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

Balaram Jayanti 2026 Messages in Hindi : सनातन परंपरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से ठीक दो दिन पहले उनके अग्रज और शक्ति के प्रतीक भगवान बलराम का जन्मोत्सव (Balaram Jayanti 2026) बुधवार, 2 सितंबर 2026 को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को शेषनाग ने द्वापर युग में बलराम जी के रूप में अवतार लिया था.

बलराम जयंती को देश के विभिन्न हिस्सों में हल षष्ठी, हल छठ, ललही छठ, हरछठ, राधन छठ, चंदन छठ और खमर छठ जैसे कई नामों से जाना जाता है.

कृषक संस्कृति के संरक्षक और 'हलधर' का महत्व

भगवान बलराम को कृषि का देवता और किसानों का संरक्षक माना जाता है. उनका मुख्य शस्त्र 'हल' और 'मूसल' होने के कारण उन्हें 'हलधर' भी कहा जाता है:

अपनों को भेजें बलराम जयंती के शुभकामना संदेश

बलराम जयंती के पावन पर्व पर श्रद्धालु सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए एक-दूसरे को शुभकामनाएं भेजते हैं.

1- भगवान बलराम जी की जयंती पर
उनको बारंबार प्रणाम...
आप सभी को बल, सुख, समृद्धि और
आपसी भाईचारे का आशीर्वाद मिले.
बलराम जयंती की शुभकामनाएं

बलराम जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

2- बलराम जयंती की पावन बेला आई,
शक्ति और भक्ति की मूरत छाई,
कृष्ण के भाई की जयकार लगाओ,
सुख और समृद्धि से जीवन सजाओ.
बलराम जयंती की शुभकामनाएं

बलराम जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

3- लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता,
शेषावतार भगवान बलराम की
पावन जयंती के अवसर पर
उन्हें हम बारंबार प्रणाम करते हैं.
बलराम जयंती की शुभकामनाएं

बलराम जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

4- भगवान बलराम की कृपा से
सभी का जीवन धन-धान्य से भरा रहे,
चहुंओर सुख-शांति एवं समृद्धि हो,
इस उत्सव पर यही प्रार्थना है.
बलराम जयंती की शुभकामनाएं

बलराम जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

5- भगवान श्री बलराम जी की जयंती,
'हलषष्ठी' की हार्दिक बधाई.
भगवान बलदाऊ से प्रार्थना है कि वे सभी को
सुख-समृद्धि व धन-धान्य से परिपूर्ण करें!
बलराम जयंती की शुभकामनाएं

बलराम जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

व्रत और पूजन के प्रमुख नियम

बलराम जयंती और हल षष्ठी व्रत के नियम अन्य सामान्य व्रतों से काफी भिन्न और कड़े होते हैं:

पूजन विधि और पारण परंपरा

बलराम जी की प्रतिमा या चित्र की स्थापना कर षष्ठी माता के साथ उनका आह्वान किया जाता है. पूजा में महुआ, पलाश के पत्ते, रोली, अक्षत और फल अर्पित किए जाते हैं.

पूजा संपन्न होने के बाद अगले दिन पुनः पूजन कर या प्रदोष काल में पलाश के पत्तों पर फलाहारी प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया जाता है.

Share Now