Baisakhi 2020 Wishes: बैसाखी पर प्रियजनों को भेजें ये हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Greetings, HD Images, Wallpapers, SMS, Quotes और दें पंजाबी न्यू ईयर की शुभकामनाएं

इस साल कोरोना वायरस को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर बैसाखी पर होने वाले सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है. ऐसें आप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने प्रियजनों को इन शानदार वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेज, वॉलपेपर्स, एसमएस और कोट्स के जरिए बैसाखी यानी की पंजाबी नववर्ष की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

हैप्पी बैसाखी 2020 (Photo Credits: File Image)

Baisakhi 2020 Wishes In Hindi: पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana) और आसपास के प्रदेशों में हर साल बैसाखी (Baisakhi) का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल बैसाखी यानी पंजाबी नव वर्ष (Punjabi New Year) का यह पर्व 13 अप्रैल को मनाया जा रहा है. बैसाखी मुख्य तौर पर किसानों के पर्व के रूप में जाना जाता है, क्योंकि जब रबी की फसल पककर तैयार हो जाती है तब किसान बैसाखी का त्योहार मनाते हैं. पंजाबियों के अलावा बैसाखी सिखों का भी नया साल (Sikh New Year) है. बताया जाता है कि बैसाखी के दिन ही सिखों के दसवें और अंतिम गुरु, गुरु गोबिंद सिंह (Guru Gobind Singh) ने खालसा पंथ की स्थापना की थी. इतना ही नहीं इस दिन सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए भी इस पर्व का महत्व और बढ़ जाता है. हर साल बैसाखी के दिन जगह-जगह पर मेले लगते हैं, जबकि हिंदू धर्म के लोगों के लिए इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है.

बैसाखी के शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे के घर जाकर शुभकामनाएं देते हैं, लेकिन इस साल कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) के मद्देनजर बैसाखी पर होने वाले सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है. ऐसें में आप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने प्रियजनों को इन शानदार वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेज, वॉलपेपर्स, एसमएस और कोट्स के जरिए बैसाखी यानी की पंजाबी नववर्ष की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- नाचो-गाओ, खुशी मनाओ,

आई है बैसाखी, चलो जश्‍न मनाओ,

रखकर सब चिंताओं को एक ओर,

मिलकर बैसाखी का त्‍योहार मनाओ.

बैसाखी की शुभकामनाएं

हैप्पी बैसाखी 2020 (Photo Credits: File Image)

2- नए दौर, नए युग की शुरुआत,

सत्‍यता, कर्तव्‍यता हो सदा साथ,

बैसाखी का यह सुंदर पर्व,

सदैव याद दिलाता है मानवता का पाठ.

बैसाखी की शुभकामनाएं

हैप्पी बैसाखी 2020 (Photo Credits: File Image)

3- बैसाखी का खुशहाल मौका है,

ठंडी हवा का झोंका है,

पर तेरे बिन अधूरा है सब,

लौट आओ हमने खुशियों को रोका है.

बैसाखी की शुभकामनाएं

हैप्पी बैसाखी 2020 (Photo Credits: File Image)

4- सुबह-सुबह उठकर हो जाओ फ्रेश,

पहन लो आज सबसे अच्छा सा कोई ड्रेस,

दोस्तों के साथ अब चलो घूमने,

बैसाखी की दो बधाई जो भी आए सामने.

बैसाखी की शुभकामनाएं

हैप्पी बैसाखी 2020 (Photo Credits: File Image)

5- बैसाखी का त्योहार है आया,

संग अपने ढेरों खुशियां लाया,

सब मिलकर इसका जश्न मनाओ,

जमकर भंगड़ा पाओ, खुशी मनाओ,

बैसाखी की शुभकामनाएं.

हैप्पी बैसाखी 2020 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बैसाखी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है. इस दिन पंजाब के लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नाचते-गाते हैं. गुरुद्वारों को सजाया जाता है और भजन-कीर्तन आयोजित किए जाते हैं. घरों में तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं और पूरा परिवार साथ मिलकर इस पर्व का जश्न मनाता है. इस दिन किसान अच्छी फसल के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं.

Share Now

Tags

Baisakhi Baisakhi 2020 Baisakhi greetings Baisakhi Images Baisakhi wishes festivals and events Happy Baisakhi 2020 Happy Punjabi New Year 2020 Happy Sikh New Year 2020 Happy Vaisakhi 2020 Punjabi New Year Punjabi New Year 2020 Punjabi New Year greetings Punjabi New Year images Punjabi New Year wishes Sikh New Year Sikh New Year 2020 Sikh New Year greetings Sikh New Year images Sikh New Year wishes Vaisakhi Vaisakhi 2020 Vaisakhi greetings Vaisakhi Images Vaisakhi wishes पंजाबी नववर्ष की बधाई पंजाबी नववर्ष की शुभकामनाएं पंजाबी न्यू ईयर पंजाबी न्यू ईयर 2020 पंजाबी न्यू ईयर इमेज पंजाबी न्यू ईयर कोट्स पंजाबी न्यू ईयर ग्रीटिंग्स पंजाबी न्यू ईयर मैसेज पंजाबी न्यू ईयर विशेज पंजाबी न्यू ईयर वॉलपेपर्स पंजाबी न्यू ईयर शायरी बैसाखी बैसाखी 2020 बैसाखी इमेज बैसाखी की लख-लख बधाइयां बैसाखी की शुभकामनाएं बैसाखी कोट्स बैसाखी ग्रीटिंग्स बैसाखी मुबारक बैसाखी मैसेज बैसाखी विशेज बैसाखी वॉलपेपर्स बैसाखी शुभकामना संदेश सिख नववर्ष सिख न्यू ईयर हैप्पी पंजाबी न्यू ईयर हैप्पी पंजाबी न्यू ईयर 2020 हैप्पी बैसाखी हैप्पी बैसाखी 2020

\