Anant Chaturdashi 2024 Wishes: गणपति बप्पा मोरया... अनंत चतुर्दशी की इन हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greeting को भेजकर दें शुभकामनाएं
गणेशोत्सव के दौरान हर तरफ गणपति बप्पा मोरया के जयकारे सुनाई देते हैं, फिर अनंत चतुर्दशी को अगले बरस जल्दी वापस आने की कामना से भक्त गणपति बप्पा को विदा करते हैं, साथ ही शुभकामना संदेशों को आदान-प्रदान किया जाता है. इस अवसर पर आप भी इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Anant Chaturdashi 2024 Wishes in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है और इसी के साथ दस दिवसीय गणेशोत्सव (Ganeshotsav) की शुरुआत हो जाती है, जिसका समापन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) को होता है. इस साल 7 सितंबर 2024 से गणेशोत्सव की शुरुआत हुई थी, जिसका समापन 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ होगा. भगवान शिव (Bhagwan Shiv) और माता पार्वती (Mata Parvati) के लाड़ले पुत्र गणेश जी (Ganesh Ji) के भक्त इस पर्व को दस दिनों तक पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं. ऐसी मान्यता है कि दस दिनों तक भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करने के बाद उन पर अपनी कृपा बरसाकर गणपति बप्पा वापस कैलाश पर्वत पर लौट जाते हैं.
गणपति बप्पा के भक्त गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक उनकी विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. इस दौरान हर तरफ गणपति बप्पा मोरया के जयकारे सुनाई देते हैं, फिर अनंत चतुर्दशी को अगले बरस जल्दी वापस आने की कामना से भक्त गणपति बप्पा को विदा करते हैं, साथ ही शुभकामना संदेशों को आदान-प्रदान किया जाता है. इस अवसर पर आप भी इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.





गणोशोत्सव को लेकर ऐसी मान्यता है कि गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक गणपति बप्पा अपने भक्तों के बीच रहकर उनके सारे विघ्नों को दूर करके उनकी मनोकामनाओं की झोली भरते हैं. इसके बाद वो फिर से कैलाश पर्वत लौट जाते हैं. अनंत चतुर्दशी के दिन लोग 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारे के साथ अपने लाड़ले गणपति बप्पा को विदाई देते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2024 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

