Anant Chaturdashi 2022 Wishes: अनंत चतुर्दशी पर इन हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes के जरिए करें गणपति बप्पा को विदा
गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा अपने भक्तों के बीच आते हैं और दस दिन बाद अनंत चतुर्दशी के दिन वे कैलाश पर्वत को लौट जाते हैं. लोग ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाकर उनका विसर्जन करते हैं. ऐसे में आप भी अनंत चतुर्दशी पर इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए गणपति बप्पा को विदाई दे सकते हैं.
Anant Chaturdashi 2022 Wishes in Hindi: गणेशोत्सव (Ganesh Utsav) से जुड़ी एक प्रचलित कथा के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से महर्षि वेदव्यास (Maharishi Vedvyas) ने भगवान गणेश (Lord Ganesha) को महाभारत की कथा सुनाना प्रारंभ किया था और गणेश जी विश्राम किए बिना ही लगातार दस दिनों तक महाभारत की कथा लिखते रहे. दसवें दिन जब कथा संपन्न हुई और वेदव्यास जी ने अपनी आंखें खोली तो देखा कि गणेश दी के शरीर का तापमान काफी बढ़ गया था, जिसके बाद वेदव्यास जी ने उन्हें तालाब में स्नान कराया, तब जाकर उनके शरीर का तापमान नियंत्रित हुआ. कहा जाता है कि जिस दिन गणेश जी ने तालाब में स्नान किया था उस दिन अनंत चतुर्दशी थी, इसलिए हर साल अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) पर गणपति बाप्पा (Ganpati Bappa) की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है. इस साल 9 सितंबर 2022 को अनंत चतुर्थी मनाई जा रही है.
गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा अपने भक्तों के बीच आते हैं और दस दिन बाद अनंत चतुर्दशी के दिन वे कैलाश पर्वत को लौट जाते हैं. लोग ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाकर उनका विसर्जन करते हैं. ऐसे में आप भी अनंत चतुर्दशी पर इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए गणपति बप्पा को विदाई दे सकते हैं.
1- गणपति का रूप निराला है,
चेहरा कितना भोला भाला है,
जिस पर भी आता है कोई संकट,
उसे इन्हीं ने तो संभाला है.
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं

2- रिद्धि-सिद्धि के तुम हो दाता,
दीन-दुखियों के हो भाग्य विधाता,
आप ही हैं विघ्न विनाशक,
आप ही हैं सबके संकट नाशक.
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं

3- गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया,
विघ्नहर्ता आपके सभी संकटों को दूर करें,
और आपको सुख-समृद्धि प्रदान करें...
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं

4- आपका सुख गणेश जी के पेट जैसा बड़ा हो,
आपका जीवन गणपति की सूंड जैसा लंबा हो,
आपका विवेक विघ्नहर्ता जैसा तीव्र हो,
आपके बोल मोदक जैसे मीठे हों.
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं

5- एक, दो, तीन, चार,
गणपति की जय जयकार,
पांच, छः, सात, आठ,
गणपति हैं सबके साथ...
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं

गौरतलब है कि हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) से अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) तक गणेशोत्व (Ganeshotsav) का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. दस दिनों तक बप्पा की पूजा-अर्चना के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा को विदाई दी जाती है. हालांकि लोग अपने-अपने सामर्थ्य के मुताबिक डेढ़, तीन, पांच, सात और दस दिन में गणेश जी का विसर्जन करते हैं. इस साल गणेशोत्सव की शुरुआत 31 अगस्त से हुई थी और समापन 9 सितंबर को होने जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2022 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

