Akshaya Tritiya 2025 Messages: हैप्पी अक्षय तृतीया! प्रियजनों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, GIF Greetings और HD Images
शुभ या नए कार्यों की शुरुआत करने के साथ ही अक्षय तृतीया के दिन सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है. इस दिन किए गए दान-पुण्य के कार्यों से कभी न समाप्त होने वाले अक्षय पुण्य फलों की प्राप्ति होती है. इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और एचडी इमेजेस को भेजकर प्रियजनों से हैप्पी अक्षय तृतीया कह सकते हैं.
Akshaya Tritiya 2025 Messages in Hindi: साल भर में हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले तमाम त्योहारों में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के पर्व का विशेष महत्व बताया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है, जबकि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, इस साल 30 अप्रैल 2025 को यह त्योहार मनाया जा रहा है. अक्षय तृतीया के दिन विवाह, गृह प्रवेश, सोने-चांदी के आभूषण, घर, भूखंड या वाहन आदि की खरीदारी जैसे शुभ कार्य किए जाते हैं. प्रचलित मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर नए व्यापार की शुरुआत, गृह प्रवेश, वैवाहिक कार्य, दान-पुण्य,पूजा-पाठ इत्यादि से मिलने वाले पुण्य फलों की कभी समाप्ति नहीं होती है. अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन परशुराम जयंती भी मनाई जाती है.
शुभ या नए कार्यों की शुरुआत करने के साथ ही अक्षय तृतीया के दिन सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है. इस दिन किए गए दान-पुण्य के कार्यों से कभी न समाप्त होने वाले अक्षय पुण्य फलों की प्राप्ति होती है. इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और एचडी इमेजेस को भेजकर प्रियजनों से हैप्पी अक्षय तृतीया कह सकते हैं.
शास्त्रों में अक्षय तृतीया तिथि को स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त माना गया है, जिसका मतलब है इस तिथि पर बिना मुहूर्त का विचार किए सभी प्रकार के शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं. अक्षय यानी जिसका कभी क्षय न हो या फिर कभी नाश न हो, इसलिए इस तिथि को अबूझ मुहूर्त माना गया है. इस दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य, जप-तप जैसे शुभ कार्यों से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है.