16 September 2024 Holiday In India: Jashne Eid Milad Un Nabi के त्योहार पर सोमवार को भारत में है सार्वजनिक अवकाश, कई स्कूल भी रहेंगे बंद

इस साल 16 सितंबर 2024 को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाई जा रही है और इस दिन भारत में गैजेटेड हॉलीडे है. ऐसे में इस अवसर पर भारत में सभी सरकारी दफ्तर, न्यायालय, बैंक और स्कूल से लेकर सभी शिक्षण संस्थाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी यानी 16 सितंबर को भारत में सार्वजनिक अवकाश होगा.

जश्न ए ईद मिलाद उन नबी (Photo Credits: File Image)

16 September 2024 Holiday In India: रमजान के पाक महीने की तरह ही रबी-उल-अव्वल महीने का इस्लाम धर्म में खास महत्व बताया जाता है. एक तरफ जहां दुनिया भर के मुसलमान रमजान के पूरे महीने रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ रबी-उल-अव्वल (Rabi-ul-Awal) के महीने में ईद-मिलाद-उन-नबी (Eid Milad Un Nabi) के पर्व को पैगंबर मोहम्मद के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है. मान्यता है कि इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के तीसरे महीने यानी रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन उनका जन्मोत्सव मनाया जाता है. इस साल ईद-ए-मिलाद-उन-नबी 16 सितंबर को मनाई जा रही है और इस दिन भारत में सार्वजनिक छुट्टी रहेगी. यह भी पढ़ें: Public Holiday On Jashne Eid Milad Un Nabi 2024: क्या 16 September यानी ईद मिलाद-उन-नबी के दिन भारत में सार्वजनिक छुट्टी है

इस साल 16 सितंबर 2024 को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाई जा रही है और इस दिन भारत में गैजेटेड हॉलीडे है. ऐसे में इस अवसर पर भारत में सभी सरकारी दफ्तर, न्यायालय, बैंक और स्कूल से लेकर सभी शिक्षण संस्थाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी यानी 16 सितंबर को भारत में सार्वजनिक अवकाश होगा. 15 सितंबर को रविवार का दिन होने की वजह से स्कूल बंद रहेंगे, जबकि 16 सितंबर को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की वजह से स्कूलों की छुट्टी रहेगी. ऐसे में स्कूली बच्चों की लगातार 2 दिन की छुट्टी रहेगी. यह भी पढ़ें: Jashne Eid Milad Un Nabi 2024 Naat: नूर वाला आया है से लेकर सरकार की आमद मरहबा तक ईद मिलाद-उन-नबी की लोकप्रिय नात!

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब (Prophet Muhammad Sahib) का मक्का में जन्म हुआ था. कहा जाता है कि उन्हें अल्लाह ने एक अवतार के रूप में भेजा था. पैगंबर मोहम्मद के वालिद अब्दुल्ला बिन अब्दुल मुतलिब थे, जबकि वालेदी आमेना थीं.

 

Share Now

Tags

16 September Holiday In India 16 सितंबर Bank Holiday On Monday eid e milad 2024 Eid E Milad Un Nabi 2024 Eid Milad un Nabi Eid Milad un Nabi 2024 Eid Milad Un Nabi Banner Eid Milad Un Nabi DP Eid Milad Un Nabi Holiday In India Eid Milad Un Nabi Images Eid Milad Un Nabi Photo Eid Milad Un Nabi Shayari Eid Milad Un Nabi Status eid milad un nabi status video download Eid Milad-un-Nabi Date Eid Milad-Un-Nabi Mubarak India Islam Jashne Eid Milad Un Nabi DP Jashne Eid Milad Un Nabi In Hindi jashne eid milad un nabi shayari jashne eid milad un nabi wallpaper Mawlid Mawlid 2024 Monday Holiday Moon Sighting 2024 Muslim Nabidinam 2024 September 16 इस्लाम ईद मिलाद उन नबी ईद मिलाद उन नबी 2024 ईद मिलाद उन नबी इमेजेस ईद मिलाद-उन-नबी तारीख ईद मिलादुन्नबी बैनर ईद-ए-मिलाद 2024 पाकिस्तान ईद-ए-मिलाद-उन नबी 2024 ईद-ए-मिलाद-उन-नबी ईद-मिलाद-उन-नबी कोट्स ईद-मिलाद-उन-नबी ग्रीटिंग्स ईद-मिलाद-उन-नबी वॉलपेपर्स ईद-मिलाद-उन-नबी हिंदी मैसेजेस ईद-मिलाद-उन-नबी हिंदी विशेज जश्ने ईद मिलादुन्नबी बैनर भारत भारत में 16 सितंबर को छुट्टी भारत में ईद मिलाद उन नबी की छुट्टी मावलिद मावलिद 2024 सोमवार की छुट्टी सोमवार को बैंक की छुट्टी

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड