लाइफस्टाइल

Falsa Sharbat Benefits: गर्मियों में अमृत समान हैं फालसा समेत इनसे बने शरबत, एक-दो नहीं मिलते हैं कई फायदे

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. चिलचिलाती धूप, तपन, उमस, डिहाइड्रेशन से जनजीवन बेहाल है. ऐसे में प्रकृति के खजाने में ऐसे कई बहुमूल्य चीजें हैं, जो न केवल गर्मी के प्रकोप को कम कर सकती हैं, बल्कि कई समस्याओं को भी दूर करने में सक्षम हैं. जी हां! हम बात कर रहे हैं खट्ठे-मीठे और ठंडे-ठंडे शरबत की.

Falsa Sharbat Benefits: गर्मियों में अमृत समान हैं फालसा समेत इनसे बने शरबत, एक-दो नहीं मिलते हैं कई फायदे

नई दिल्ली, 6 जून : देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. चिलचिलाती धूप, तपन, उमस, डिहाइड्रेशन से जनजीवन बेहाल है. ऐसे में प्रकृति के खजाने में ऐसे कई बहुमूल्य चीजें हैं, जो न केवल गर्मी के प्रकोप को कम कर सकती हैं, बल्कि कई समस्याओं को भी दूर करने में सक्षम हैं. जी हां! हम बात कर रहे हैं खट्ठे-मीठे और ठंडे-ठंडे शरबत की.

इस लिस्ट में बेल, गुलाब, सत्तू, फालसा, आम पन्ना के साथ ही नींबू का शरबत भी शामिल है. गर्मियों की समस्याओं को दूर करने के साथ ही आम लोगों के साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए भी ये शरबत बेस्ट हैं और गर्मियों में ताजगी के साथ सेहत का खजाना हैं. खट्टा-मीठा फल फालसा का शरबत एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करता है. यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और गर्मी से होने वाली थकान को दूर करता है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद गर्मियों में ताजगी का अहसास देता है. यह भी पढ़ें : Blood Sugar Response Pre Diabetes: कार्बोहाइड्रेट के प्रति ब्लड शुगर रिस्पॉन्स प्री डायबिटीज जोखिम का संकेत दे सकता है; रिसर्च

फालसा में मौजूद प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर और कैल्शियम सेहत के लिए फायदेमंद हैं. पोटैशियम, सोडियम, विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3 और विटामिन सी भी पाया जाता है. यह इंफेक्शन और एलर्जी से निजात पाने में मदद करता है. पोषक तत्वों से भरपूर फालसा की तासीर ठंडी होती है. यह शरबत आम जनों के साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है.

बेल का शरबत पेट की गर्मी को शांत करता है और कब्ज, अपच जैसी समस्याओं में राहत देता है. प्रेग्नेंसी के दौरान बेल के शरबत के सेवन से शरीर और मन दोनों ठंडा रहते हैं. बेल के शरबत में फाइबर के गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. इसमें विटामिन सी और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं.

कच्चे आम से बना यह शरबत लू से बचाव करता है. इसमें विटामिन सी और आयरन होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और ऊर्जा प्रदान करता है. आम पन्ना पीने से गर्भवती महिलाओं की शारीरिक थकान दूर होती है. इसमें मौजूद पोटैशियम और कैल्शियम महिलाओं के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व हैं. काला नमक, भुना जीरा और पुदीना युक्त शरबत पीने से न केवल शरीर में एनर्जी आती है, बल्कि भूख भी लगती है. गुलाब का शरबत त्वचा के साथ ही मन को भी शांति देता है. यह तनाव कम करने और शरीर को ठंडक देने में कारगर है. गुलाब की भीनी खुशबू गर्भवती महिलाओं के साथ ही गर्मी के दिनों में आम जनों को भी सकारात्मक रखने में मदद करती है.

प्रोटीन और फाइबर के बेहतरीन स्रोत की बात करें तो सत्तू का नाम आता है. इससे बना शरबत पेट को ठंडा रखता है. विटामिन 'सी' से भरपूर नींबू शरबत इम्यूनिटी बढ़ाता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. नींबू के शरबत में चीनी की जगह शहद का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ये शरबत न केवल गर्मी से राहत देते हैं, बल्कि प्राकृतिक रूप से शरीर को पोषण भी प्रदान करते हैं. इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2025 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).