महिलाओं को मिलेगा गर्भ निरोधक गोलियों से छुटकारा, अब पुरुष लेंगे बर्थ कंट्रोल का जिम्मा

काफी वक्त से महिलाएं अनचाही प्रेगनेंसी को रोकने के लिए गर्भ निरोधक गोलियां खा रही थीं. लेकिन उन्हें इन गोलियों से छुटकारा मिलने वाला है क्योंकि बाजार में पुरुषों के लिए जल्द ही गर्भ निरोधक गोलियां आनेवाली हैं. बर्थ कंट्रोल का पूरा जिम्मा महिलाएं अपने सर उठाती थीं...

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: flickr)

काफी वक्त से महिलाएं अनचाही प्रेगनेंसी को रोकने के लिए गर्भ निरोधक गोलियां (contraceptive pills) खा रही थीं. लेकिन उन्हें इन गोलियों से छुटकारा मिलने वाला है क्योंकि बाजार में पुरुषों के लिए जल्द ही गर्भ निरोधक गोलियां आनेवाली हैं. बर्थ कंट्रोल का पूरा जिम्मा महिलाएं अपने सर उठाती थीं, लेकिन अब पुरुष भी ये जिम्मा उठाएंगे. अब महिलाओं को अनचाही प्रेगनेंसी का स्ट्रेस लेने की जरुरत नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये गोली शुक्राणु की गति को शिथिल कर देगी और इससे हार्मोंस पर भी कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा. इस दवाई के कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होंगे.

पुरुषों के लिए बनाई गई ये गर्भ निरोधक गोलियां कितनी असरकारक है इसका टेस्ट 100 लोगों के तीन समूह में हुआ. इस टेस्ट में 18-50 साल के लोगों को शामिल किया गया. टेस्ट करने से पहले उनके पूरे शरीर की जांच की गई. इसके बाद उन्हें 100, 200 और 400mg की खुराक दी गई. ये गर्भ निरोधक गोली कितनी कारगर हुई. इस बात का पता तीनों समूहों के ब्लड टेस्ट के जरिए लगाया गया. 400mg की दवाई खाने वाले में गर्भ धारण करने वाले हार्मोंस में कमी पाई गई. गर्भ निरोधक गोली के सेवन से टेस्टोस्टेरोन और शुक्राणु काफी कम मात्रा में बने.

यह भी पढ़ें: अब इयररिंग्स, अंगूठी और घड़ी करेगी गर्भ निरोधक गोली का काम, तकनीक पर चल रही है टेस्टिंग

पुरुषों के लिए गर्भ निरोधक दवाई बनाने की कोशिश काफी पहले से की जा रही थी. फाइनली वो कोशिश कामयाब हो चुकी है और जल्द ही मार्केट में आ जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India Asian Games 2026 Cricket Schedule: एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब और किस समय होंगे भारत के मुकाबले

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट