20 March 2025 Rashifal: आज के दिन जन्मदिन मनाने वालों की राशि, शुभ रंग और अंक के साथ ही उपाय
20 मार्च 2025 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत
भारत में कई लोग अपने ग्रह और नक्षत्र पर विशवास करते हैं. वे सुबह उठ कर राशिफल जरुर देखते है और वैसे ही अपने दिन का नियोजन करते हैं. आज 20 मार्च बुधवार का दिन है. ये लोग के ऊपर विष्णु भगवान की विशेष कृपा होती है. ये लोग ज़िन्दगी में हमेशा आगे बढ़ते हैं. ये लोग का भाग्य हमेशा साथ देता हैं. ये लोग जिद्दी स्वभाव वाले तथा अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं.
20 मार्च 2025 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है? आज का राशिफल-
मेष - दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी. दूसरो के प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दें. व्यापार में आ रही बाधा दूर होगी.
शुभांक- 8
शुभ रंग : नारंगी
वृष- शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करे. आलस बनी रहेगी. कार्यसिद्ध होने में देर लगेगी. मांगलिक कार्य होने की सम्भावना है. शिक्षा में रूचि बढ़ेगी.
शुभांक- 9
शुभ रंग : गुलाबी
मिथुन- आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.
शुभांक- 7
शुभ रंग : पीला
कर्क- स्वास्थ्य में ताजगी बनने से नई उर्जा का संचार होगा. नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी.शुभ कार्यो का लाभदायक परिणाम होगा. जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा.
शुभांक- 6
शुभ रंग : हरा
सिंह- सुनियोजित तरीके से कार्य आरम्भ करे, सफल होंग. पुराने मित्रो का समागम होगा. धर्म के प्रति रुच जागृत होगी. रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है.
शुभांक- 5
शुभ रंग : सुनहरा
कन्या- ज्ञान- विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी होगा. प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा. धर्म- कर्म के प्रति रूचि जागृत होगी. व्यापार में स्थिति अची रहेगी.
शुभांक - 4
शुभ रंग :
तुला- किसी से वाद- विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा. जल्दबाजी में कोई भूल न करें. समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है.
शुभांक- 2
शुभ रंग : नीला
वृश्चिक- कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. लेन-देन में आ रही बाधा दूर होगी. परिवार जानो का सहयोग प्राप्त होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
शुभांक- 1
शुभ रंग : आसमानी
धनु- संतोष से सफलता मिलेगी. नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी. जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक सिद्ध होगा. कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी.
शुभांक - 8
शुभ रंग : लाल
मकर- समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है. मन अशांत रहेगा. अपने हितैषी समझे जानेवाले आपको पीठ पीछे नुकसान पहुचने की कोशिश करेंगे.
शुभांक- 9
शुभ रंग : बैगनी
कुंभ- मनोरथ सिद्ध होंगे. बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता रहेगा. लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे. धार्मिक कार्य में मन लगेगा.
शुभ अंक-5
शुभ रंग : पीला
मीन- आज आपके फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ अंक-4
शुभ रंग : सफ़ेद
Disclaimer: यहां पर दी गई जानकारी केवल मार्गदर्शन के उद्देश्य से है, जो सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और पंचांग पर आधारित है. किसी विशेष परिस्थिति या मार्गदर्शन के लिए ज्योतिष के विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए. इस लेख में प्रदान की गई सूचनाओं, जानकारियों और तथ्यों की सटीकता व प्रामाणिकता का हम कोई दावा नहीं करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

