Zirakpur Birthday Party Firing Video: पंजाब के जीरकपुर में बर्थडे पार्टी के दौरान जश्न में फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी
पंजाब के जीरकपुर से एक बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पार्टी के दौरान फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में युवक द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही है.
Zirakpur Birthday Party Firing Video: पंजाब के जीरकपुर से एक बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पार्टी के दौरान फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में युवक द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही है. वीडियो में देखा गया कि युवक फायरिंग कर रहा हैं. फायरिंग के बीच केक काटा जा रहा हैं. इस बीच लोग केक काटते समय का वीडियो बना रहे हैं.
पुलिस जांच में जुटी
वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस की तरफ से युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह भी पढ़े: Firing in Pune: बर्थडे पार्टी में खुलेआम फायरिंग, 1 की मौत, 2 हुए घायल, पिंपरी चिंचवड के देहु रोड की घटना का सीसीटीवी आया सामने (Watch Video)
बर्थडे पार्टी के दौरान जश्न में फायरिंग
पंजाब के जीरकपुर से बर्थडे पार्टी का एक वाडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पार्टी के दौरान फायरिंग करता नजर आ रहा है. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.#Punjab | #Birthdayparty pic.twitter.com/ETBEL1T9Zk
— NDTV India (@ndtvindia) July 19, 2025
बताना चाहेंगे कि किसी बर्थडे पार्टी या शादी में इस तरह की फायरिंग का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं. कभी-कभी देखा गया है कि इस तरह की पार्टियों में गोली किसी को लग भी चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

