Youth Dies While Running on Treadmill: गाजियाबाद में जिम में ट्रेडमिल पर रनिंग करते समय 26 साल के युवक को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही मौत- VIDEO
गाजियाबाद से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ता दिखाई दे रहा है. अचानक उसे हार्ट अटैक आया और वह ट्रेडमिल पर गिर पड़ा. पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है. जानकारी के मुताबिक युवक की मौत हो गई है
Youth Dies While Running on Treadmill: गाजियाबाद से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ता दिखाई दे रहा है. अचानक उसे हार्ट अटैक आया और वह ट्रेडमिल पर गिर पड़ा. पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है. जानकारी के मुताबिक युवक की मौत हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें युवक खोड़ा इलाके की एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहा था.
इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। वह ट्रेडमिल पर अचानक गिर गया था। आसपास मौजूद लोग उसके पास पहुंचे। जब तक लोग कुछ करते युवक ने दम तोड़ दिया. यह भी पढ़े: Youth Dies Heart Attack Riding Bike: मध्य प्रदेश के बड़वानी में बाइक चलते समय युवक को आया हार्ट अटैक, कुछ ही सेकंड में गई जान- Video
Video:
युवक की पहचान सिद्धार्थ कुमार सिंह (26) के रूप में हुई है। वह सरस्वती विहार खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला था। घटना 16 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे बाबा जिम में हुई। ट्रेडमिल पर गिरते ही दो लोग आए और सिद्धार्थ को लेकर नजदीकी अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ की फैमिली मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। वह गाजियाबाद में पढ़ाई कर रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2023 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

