Mathura Shocker: बंदर को बचाने के लिए जान की परवाह किए बिना शख्स ने की कोशिश, ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर हुई मौत, मथुरा की घटना

मथुरा में दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक बंदर को ट्रांसफार्मर से बचाने की कोशिश में युवक भी ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

Credit -(Pixabay)

मथुरा, उत्तर प्रदेश: मथुरा में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक बंदर को ट्रांसफार्मर से बचाने की कोशिश में युवक भी ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. ये घटना गोवर्धन क्षेत्र के आन्यौर परिक्रमण मार्ग पर हुई. बताया जा रहा है कि एक युवक एक जगह पर खड़ा था तो उसने देखा कि बंदर ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया है.

उसने लकड़ी की मदद से उसे ट्रांसफार्मर से निकालने की कोशिश की. लेकिन इसी दौरान वह भी बिजली की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, इसके साथ ही बंदर की भी बिजली के करंट से मौत हो गई.ये भी पढ़े:VIDEO: एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत के बाद हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, डॉक्टरों के साथ मारपीट, मथुरा के केडी हॉस्पिटल का वीडियो आया सामने

घटना की जानकारी मिलने पर बिजली सप्लाई किया गया बंद

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद मौके पर काफी लोग जमा हो गए और उन्होंने बिजली विभाग को इसकी सुचना दी और इसके बाद बिजली की आपूर्ति को बंद करवाया गया और युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक युवक की जान जा चुकी थी.

परिजनों ने किया हंगामा

बताया जा रहा है कि मृतक युवक के परिजन जब शव की जानकारी लेने के लिए पहुंचे, तो उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का विरोध किया. इसके बाद कई घंटों तक हंगामा हुआ. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.इस घटना के बाद मृतक के परिवार ने बिजली विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

 

Share Now

\