देश

झारखंड के लातेहार में पुलिस हवालात में युवक ने दम तोड़ा, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाने के हवालात में चोरी के एक आरोपी की संदिग्ध स्थिति में मौत पर विवाद खड़ा हो गया है. मृत व्यक्ति का नाम कैलाश सिंह है.

झारखंड के लातेहार में पुलिस हवालात में युवक ने दम तोड़ा, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
Dead Body - FB

रांची, 27 अक्टूबर : झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाने के हवालात में चोरी के एक आरोपी की संदिग्ध स्थिति में मौत पर विवाद खड़ा हो गया है. मृत व्यक्ति का नाम कैलाश सिंह है.

उसके परिजनों का आरोप है कि उसकी मौत पुलिस प्रताड़ना की वजह से हुई है. लातेहार के एसडीएम परवेज आलम ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है. कैलाश सिंह को गुरुवार को चोरी के एक मामले में पकड़ा गया था. गुरुवार देर शाम उसे पुलिस ने अचेत अवस्था में हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : Uttarakhand Rain and Snowfall: उत्तराखंड में पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से बढ़ने लगी ठंड, पूरी केदार घाटी क्षेत्र में गिरा पारा

शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम लातेहार जिला हॉस्पिटल में कराया गया. इसके लिए प्रशासन के निर्देश पर सिविल सर्जन ने तीन डॉक्टरों की टीम गठित की थी. मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पोस्टमार्टम के बाद शव घर वालों को सौंप दिया गया. लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने कहा है कि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).