Hingoli Shocker: महावितरण की लापरवाही! करंट सप्लाई बंद करें बिना कर्मचारी को पोल पर चढ़ाया, युवक की हुई मौत, हिंगोली जिले में कार्रवाई की मांग को लेकर शव को कार्योलय लेकर पहुंचे ग्रामीण

हिंगोली जिले में बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों के कारण एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी. बताया जा रहा है की जिले के सावळी गांव में बिजली विभाग के वायरमैन ने गांव के ही एक दुसरे जीरो वायरमैन को बिजली के पोल पर चढ़ा दिया.

Credit -(Pixabay)

हिंगोली, महाराष्ट्र: हिंगोली जिले में बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों के कारण एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी. बताया जा रहा है की जिले के सावळी गांव में बिजली विभाग के वायरमैन ने गांव के ही एक दुसरे जीरो वायरमैन को बिजली के पोल पर चढ़ा दिया. बताया जा रहा है कि वायरमैन ने बिजली को बंद किए बिना ही दुसरे युवक को बिजली के पोल पर चढ़ा दिया.

इस दौरान काम करते हुए युवक को बिजली का जोरदार झटका लगा और जिसके कारण युवक नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. इस घटना में विठ्ठल देमगुंडे की मौत हो गई.ये भी पढ़े:Pune Shocker: पति को लगा करंट, बचाने गई पत्नी और बेटे की भी हुई मौत, पुणे के दापोडी गांव में पसरा मातम

कर्मचारी ने बिजली सप्लाई बंद करने के लिए नहीं बताया

महावितरण कर्मचारी बिजली के खंभे पर काम शुरू करने से पहले बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए कहना भूल गया.इसमें पोल ​​पर चढ़े युवक को करंट का जोरदार झटका लगा.इससे विट्ठल जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई.घटना के बाद युवक को हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी. इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है.

परिजन और रिश्तेदार शव को महावितरण के ऑफिस लेकर पहुंचे

इस घटना के बाद परिजन बिजली वितरण अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शव को हिंगोली के बिजली कार्यालय लेकर पहुंचे.जिसके कारण ऑफिस में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने वितरण के कर्मचारी पर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जाया गया.

 

Share Now

\