Delhi: रक्षा बंधन पर बहन को E-स्कूटर देने के लिए भाई बना लूटेरा, मोबाइल और बाइक चोरी के बाद गिरफ्तार
दिल्ली में 21 वर्षीय एक ‘हिस्ट्रीशीटर’ ने रक्षा बंधन पर अपनी बहन को इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद कर देने के लिए कथित तौर पर अपनी आपराधिक गतिविधियां बढ़ा दी, जिसके बाद उसे (युवक को) गिरफ्तार कर लिया गया.
नई दिल्ली, 1 अगस्त: दिल्ली में 21 वर्षीय एक ‘हिस्ट्रीशीटर’ ने रक्षा बंधन पर अपनी बहन को इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद कर देने के लिए कथित तौर पर अपनी आपराधिक गतिविधियां बढ़ा दी, जिसके बाद उसे (युवक को) गिरफ्तार कर लिया गया. UP: कानपुर में प्रार्थना के दौरान स्कूल में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था कलमा, केस दर्ज
पुलिस ने सोमवार को बताया कि शहर के रोहिणी निवासी तरूण उर्फ रोशन का नाम सुल्तानपुरी थाने में ‘खराब चरित्र वाले लोगों की सूची’ में शामिल है. उसे विजय विहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि वह पहले लूट, अवैध हथियार रखने और चोरी के 10 मामलों में संलिप्त रह चुका है.
पुलिस ने तरूण की गिरफ्तारी के बाद छह आपराधिक मामलों को हल करने का दावा किया है और उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है.
उन्होंने बताया कि सुरेंद्र नामक शख्स ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके घर में सात जुलाई को चोरी हुई है और इसके बाद मामला दर्ज किया गया. बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने कहा कि आरोपी जुर्म को अंजाम देने के बाद गलती से अपना मोबाइल फोन सुरेंद्र के घर भूल गया था.
अधिकारी ने बताया, “ पूछताछ के दौरान तरूण ने बताया कि कम उम्र में ही वह खराब संगत में पड़ गया था और वह नशे का आदी हो गया था. इसके बाद उसने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गया.”
शर्मा ने बताया, “ उसने हाल में अपनी आपराधिक गतिविधियां इसलिए बढ़ा दी थी कि वह अपनी बहन को रक्षा बंधन पर तोहफा देने के लिए एक ई-स्कूटर खरीद सके.”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2022 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

