देश

SBI ग्राहक कृपया ध्यान दें! 28 नवंबर से बंद हो जाएंगे आपके डेबिट कार्ड, जानिए अब क्या करें

SBI ग्राहक कृपया ध्यान दें! 28 नवंबर से बंद हो जाएंगे आपके डेबिट कार्ड, जानिए अब क्या करें
28 नवंबर से बंद हो जाएंगे आपके डेबिट कार्ड (Photo Credit- File image)

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का डेबिट कार्ड 28 नवंबर से बंद हो जाएगा. स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को एक खास SMS भेज रहा है. बैंक ने मैसेज में एटीएम कार्ड को लेकर जानकारी दी है. अगर कोई ग्राहक 28 नवंबर तक अपना एटीएम नहीं बदलवाता है तो उसका एटीएम कार्ड (डेबिट कार्ड) ब्लॉक कर दिया जाएगा. बता दें कि बैंक ग्राहकों को बेहतर सर्विस और उनके पैसों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठा रहा है.

बैंक द्वारा भेजे इस एसएमएस में बैंक का कहना है कि 28 नवंबर 2018 से एसबीआई मैजिस्ट्रिप (मैग्नेटिक) डेबिट कार्ड ब्लाॉक हो जाएगा. बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि ईएमवी चिप वाला नया कार्ड ग्राहकों के रजिस्टर्ड पते पर भेजा गया है. ग्राहक इस कार्ड को जल्द से जल्द एक्टिवेट कर लें. बैंक ने यह कदम इसलिए उठाया हैं क्योंकि RBI ने इसके लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं.

जल्द बदल लें अपने मैग्नेटिक कार्ड

अगर आपके पास भी अपने पुराने मैजिस्ट्रिप (मैग्नेटिक) डेबिट कार्ड है तुरंत बदल लीजिए क्योंकि पुराने कार्ड बंद हो रहे हैं. इसके बदले ग्राहकों को ईएमवी चिप वाला डेबिट कार्ड लेना होगा. इसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2018 है.बता दें कि अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आप अपने पुराने एटीएम से कोई भी काम नहीं कर पाएंगे, क्योंकि बैंकों की एटीएम मशीनें आपके कार्ड को स्वीकार नहीं करेंगी. पुराने कार्ड मैजिस्ट्रिप (मैग्नेटिक) डेबिट कार्ड के बदले में बैंक नए जमाने के चिप वाले ईएमवी कार्ड दे रहे है.

ऑनलाइन करें अप्लाई

नए EMV कार्ड के लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग से अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा बैंक की ब्रांच में जाकर अप्लाई करना होगा. एसबीआई ने यह भी बताया कि एटीएम कार्ड का कनवर्जन प्रोसेस में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा और यह बिल्कुल मुफ्त होगा. स्टेट बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://bank.sbi/portal/web/personal-banking/magstripe-debit-cardholders पर इसकी जानकारी दी है. इसके अलावा ग्राहक बैंक की ब्रांच में जाकर भी अप्लाई कर सकते हैं.

नेट बैंकिंग के जरिए

अगर आपके पास नेटबैंकिंग सुविधा है तो आप इसके इस्तेमाल से अपना डेबिट कार्ड बदल सकते हैं.

  • सबसे पहले www.onlinesbi.com पर जाएं
  • अपना यूजरनेम और पासवर्ड टाइप करने के बाद लॉगिन करें.
  • होमपेज पर ई-सर्विस पर क्लिक करें.
  • एटीएम कार्ड सर्विस को चुनें.
  • एटीएम कार्ड सर्विस में एटीएम/डेबिट कार्ड के ऑप्शन को सलेक्ट करें.
  • इसके बाद अपने खाते को चुने जिसके लिए नया एटीएम कार्ड मंगाना है.
  • इसके बाद कार्ड पर जो नाम चाहिए वो भरें और एटीएम कार्ड के प्रकार को सलेक्ट करें. अब इसे सबमिट करें.

नया एटीएम कार्ड आपके घर पर 7 दिनों में भेज दिया जाएगा. बता दें कि यह सुविधा केवल सुबह 8 से शाम 8 बजे तक रोजाना उपलब्ध होगी.

सुरक्षित नहीं हैं मैग्‍नेटिक स्‍ट्राइप कार्ड

रिजर्व बैंक के अनुसार, मैग्‍नेटिक स्‍ट्राइप कार्ड अब पुरानी टेक्‍नोलॉजी हो चुकी है. इस तरह के कार्ड बनना अब बंद हो गए है, क्‍योंकि ये कार्ड पूरी तरह से सुरक्षित नहीं थे, जिसकी वजह से इन्‍हें बंद कर दिया गया है. अब इनकी जगह EMV चिप कार्ड को तैयार किया गया है. सभी पुराने कार्ड को नए चिप कार्ड से बदला जाएगा.

जबकि नए EVM चिप वाले कार्ड-EVM चिप वाले डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर एक छोटी चिप लगी होगी, जिसमें आपके खाते की पूरी जानकारी होती है. यह जानकारी इनक्रिप्टेड होती है, ताकि कोई इसके डाटा की चोरी न कर सके. EMV चिप कार्ड में ट्रांजैक्‍शन के दौरान यूजर को सत्‍यापित करने के लिए एक यूनिक ट्रांजेक्‍शन कोड जनरेट होता है, जो वेरिफिकेशन को सर्पोट करता है जबकि मैग्‍नेटिक स्‍ट्राइप कार्ड में ऐसा नहीं होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2018 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).