एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: काम दिलाने के बहाने युवती को बनाया बंधक, किया बलात्कार

उत्तर प्रदेश के बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को कथित रूप से चार दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है।

Uttar Pradesh: काम दिलाने के बहाने युवती को बनाया बंधक, किया बलात्कार
दुष्कर्म/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

बांदा (उप्र), 24 मार्च : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को कथित रूप से चार दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म (Misdeed) किये जाने का मामला सामने आया है. शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयश्याम शुक्ला ने बुधवार को बताया कि गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय युवती शुक्रवार को मजदूरी करने के लिए शहर आयी थी, तभी काम दिलाने के बहाने मोबीन (30) नामक युवक उसे अपने घर ले गया और वहां कथित रूप से उसे चार दिन तक बंधक बनाए रखा और उससे दुष्कर्म किया.

शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता अपने पति के साथ कोतवाली आयी और मोबीन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. यह भी पढ़ें : Haryana: घर का फर्श ऊंचा करने के लिए की जा रही थी खुदाई, मिला 3 वयस्क कंकाल, घरवालों के उड़े होश

एसएचओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर बुधवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2021 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).