News

Assault With a Girl: Rose डे पर युवक ने किया युवती को प्रोपोज, इनकार करने पर मारपीट और गालीगलौज की, अमरोहा की घटना (Watch Video )

अमरोहा में एक चौंकानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक शख्स ने एक छात्रा को रोज डे के मौके प्रपोज कर दिया. लेकिन छात्रा के इनकार करने के बाद इस युवक ने छात्रा के साथ मारपीट की और उसे गंदी गंदी गालियां दी.

Assault With a Girl: Rose डे पर युवक ने किया युवती को प्रोपोज, इनकार करने पर मारपीट और गालीगलौज की, अमरोहा की घटना (Watch Video )
Credit-(X,@IBC24News)

अमरोहा, उत्तर प्रदेश: अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में एक चौंकानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक शख्स ने एक छात्रा को रोज डे के मौके पर प्रपोज कर दिया. लेकिन छात्रा के इनकार करने के बाद इस युवक ने छात्रा के साथ मारपीट की और उसे गंदी गंदी गालियां दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

वीडियो में देख सकते है कि जब छात्रा ने इनकार कर दिया तो ये शख्स इतना नाराज हो जाता है की मिठाई का डिब्बे से उसको मारता है और इसके बाद उसके गंदी गंदी गालियां देता है. इस वीडियो के  वायरल होने के बाद बताया जा रहा है कि इस युवक पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स ' पर @IBC24News नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Amroha: गजरौला हाईवे पर बाइक चलाते हुए युवकों ने फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

छात्रा के साथ युवक ने की मारपीट 

आरोपी स्वास्थ विभाग में है सीएचओ

बताया जा रहा है की ये मारपीट करनेवाला आरोपी शख्स स्वास्थ विभाग में सीएचओ के पद पर तैनात है.सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि ये शख्स डिब्बे में से मिठाई खिलाने जाता है, लेकिन लड़की पीछे हट जाती है. युवक गुस्से में आकर मिठाई का डिब्बा लड़की के ऊपर जोर से फेंक देता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और दोषी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

पुलिस ने किया मामला दर्ज

छात्रा का आरोप है कि शुक्रवार सुबह कॉलेज से आ रही थी. रास्ते में सीएचओ मिल गया. वह कार लेकर खड़ा था. उसके साथ दोस्त भी थे. उसने छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की. छात्रा के शोर मचाने पर लोगों को आता देख वह कार लेकर भाग गया. इस दौरान छात्रा के साथ मारपीट और अपमानित भी किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है की पुलिस ने इस घटना में शख्स पर मामला दर्ज किया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2025 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).