'आपके पास 48 घंटे हैं': जयपुर में CJP की टीम पर हमले के बाद आशुतोष रांका ने 'बीजेपी गुंडों' के खिलाफ कार्रवाई की मांग की (Video)

राजस्थान के जयपुर जिले के बगरू विधानसभा क्षेत्र स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में एक बदहाल सरकारी प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और उनकी टीम पर कथित तौर पर पथराव और हमला किया गया. घटना के बाद रांका ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका (Photo Credits: PTI)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे और व्यवस्थाओं को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद शुक्रवार को हिंसक झड़प में बदल गया. जयपुर (Jaipur) जिले के बगरू क्षेत्र अंतर्गत रामपुरा-कंवरपुरा गांव में जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) (Cockroach Janata Party) के सह-संयोजक आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka)और उनके कार्यकर्ता एक प्राथमिक स्कूल की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे, तो वहां जमा भीड़ ने उनकी टीम का विरोध करते हुए कथित तौर पर पथराव और मारपीट की.

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में CJP के एक कार्यकर्ता का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। वाहनों की खिड़कियां तोड़ दी गईं और मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिए गए. यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका होटल में डांस करते आए नजर; Viral Video पर खड़े हुए सवाल

मवेशियों के बाड़े में चल रहा था स्कूल, निरीक्षण से पहले हुआ हमला

CJP के अनुसार, उनकी टीम 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत रामपुरा-कंवरपुरा के सरकारी प्राथमिक विद्यालय का दौरा करने गई थी.

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को 48 घंटे का अल्टीमेटम

घटना के तुरंत बाद घटनास्थल से मीडिया से बात करते हुए आशुतोष रांका ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर सीधा निशाना साधा.

रांका ने कहा:

"मैं मदन दिलावर को साफ कहना चाहता हूं कि आपके पास 48 घंटे का समय है. इन हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने वाले आदेश को वापस लिया जाए. यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे राजस्थान में राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा और इस बार हम शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे."

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर घटना की तस्वीरें साझा करते हुए सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया और राजस्थान पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए.

‘बीजेपी के गुंडों ने हम पर हमला किया’

स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक से बढ़ा विवाद

इस टकराव की पृष्ठभूमि राजस्थान के शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में जारी किए गए एक सर्कुलर से जुड़ी है:

फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले में शिकायत दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

Share Now