योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में मोबाइल फोन पर लगाया प्रतिबंध
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार ने राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों (University) में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है. उत्तर प्रदेश में उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया गया है. परिपत्र में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के अंदर मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है. छात्रों को अब विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के अंदर मोबाइल फोन लेकर आने या उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी. यह प्रतिबंध राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों पर भी लागू होगा.
निदेशालय ने राज्य के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए बेहतर शिक्षा वातावरण सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला किया है. सरकार ने पाया कि कॉलेजों में छात्र और शिक्षक बड़ी संख्या में पढ़ाई के समय मोबाइल फोन पर अपना कीमती समय व्यतीत करते हैं. यह भी पढ़े: सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ में बदमाशों का खौफ, गोरखपुर का इंटर कॉलेज बंद
इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने आधिकारिक बैठकों के दौरान भी मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है, जिसमें कैबिनेट बैठकें भी शामिल हैं. कुछ मंत्रियों और अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण बैठकों के दौरान व्हाट्सएप पर संदेश पढ़ने में व्यस्त पाए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2019 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

