देश

Wrestlers Protest: डरे हुए हैं पहलवान, धोखा महसूस होने पर रविवार को फिर शुरू कर सकते हैं विरोध प्रदर्शन

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य नेताओं के साथ बैठक के परिणाम से असंतुष्ट प्रदर्शनकारी पहलवान रविवार से भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ अपना विरोध फिर शुरू कर सकते हैं.

Wrestlers Protest: डरे हुए हैं पहलवान, धोखा महसूस होने पर रविवार को फिर शुरू कर सकते हैं विरोध  प्रदर्शन
(Photo Credit: Twitter)

नई दिल्ली, 21 जनवरी : खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) और अन्य नेताओं के साथ बैठक के परिणाम से असंतुष्ट प्रदर्शनकारी पहलवान रविवार से भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ अपना विरोध फिर शुरू कर सकते हैं.

पहलवानों से नजदीकी सूत्रों ने बताया कि पहलवान धोखा महसूस कर रहे हैं और बृज भूषण के खिलाफ धरना शुरू कर सकते हैं जब तक उन्हें बर्खास्त नहीं किया जाता. वे इस बात से भी नाखुश हैं कि लखनऊ में उनके बिना राष्ट्रीय ट्रायल्स कराये जा रहे हैं. सूत्रों ने कहा, "पहलवान बिलकुल भी खुश नहीं हैं. उन्हें लगता है कि मंत्रालय ने उन्हें बेवकूफ बनाया है. यह भी पढ़ें : Good News: किसानों को तोहफा दे सकती है मोदी सरकार, PM Kisan में अब 6 नहीं 8 हजार रुपये मिलेंगे!

सुबह जब खबर देखी कि प्रतियोगिता चल रही है और बृज भूषण सहज हैं और अध्यक्ष के रूप में मुकाबलों का आनंद ले रहे हैं. उन्हें लगता है कि कुछ भी नहीं बदला है. इसलिए वे रविवार या सोमवार को अपना प्रदर्शन फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं." सूत्रों ने साथ ही कहा, "कुछ पहलवान इतना डरे हुए हैं कि वे भारत को छोड़ने और बाहर जाने के बारे में सोच रहे हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2023 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).