Sangli Police headquarters: पुलिस विभाग में खड़ी पूरानी गाड़ियों के पार्ट्स चुरानेवाली महिलाएं गिरफ्तार, सांगली के पुलिस मुख्यालय परिसर की घटना से खलबली
Credit -Pixabay

सांगली के पुलिस मुख्यालय के पीछे में मोटर विभाग में घुसकर पूरानी गाड़ियों के पार्ट्स निकालनेवाली महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन महिलाओं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है. इन महिला आरोपियों के पास से 12 हजार रूपये का चोरी का माल जब्त किया गया है.

जानकारी के मुताबिक़ पुलिस मुख्यालय की बिल्डिंग के पीछे पुलिस का मोटर वाहन विभाग है. इस विभाग के बाजू में रेलवे लाइन है. इस कंपाउंड में पुराने वाहन रखे हुए है. सुबह साढ़े पांच बजे के करीब तीन महिलाएं यहांपर पहुंची और आसपास कोई नहीं होने की वजह से उन्होंने वाहनों के पार्ट्स निकाल लिए. यह भी पढ़े :Mumbai Local: चलती लोकल ट्रेन से महिला का मंगलसूत्र चुराकर फरार होनेवाले आरोपी को पुलिस ने 15 दिन बाद किया गिरफ्तार

पार्ट्स निकालने के बाद यहां से वो भाग रही थी. इतने में पुलिस ने इन्हें देख लिया. पुलिस के आवाज लगाते ही महिलाएं भागने लगी. इसके बाद इन महिलाओं का पीछा करके इनको हिरासत में लिया गया. इन तीन महिलाओं के पास से गाडियों की सीट, टायर , पेट्रोल की टंकी , एल्युमीनियम की तार ऐसा कुल मिलाकर 12 हजार रुपये का माल मिला. पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है.