देश

भारतीय महिलाओं को नाविक पद पर भर्ती करने का विचार कर रही है नौसेना

नौसेना के शीर्ष कमांडरों ने शुक्रवार को सम्पन्न हुए तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान महिलाओं को नाविक पद पर भर्ती करने के संदर्भ में विचार-विमर्श किया.

भारतीय महिलाओं को नाविक पद पर भर्ती करने का विचार कर रही है नौसेना
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

नयी दिल्ली: नौसेना के शीर्ष कमांडरों ने शुक्रवार को सम्पन्न हुए तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान महिलाओं को नाविक पद पर भर्ती करने के संदर्भ में विचार-विमर्श किया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नौसेना ‘‘सी गोइंग काडर’’ में निकट भविष्य में महिलाओं को भर्ती करने पर भी विचार कर रही है.

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौसेना कमांडर सम्मेलन में नौसेना के शीर्ष अधिकारियों को अपने संबोधन में नौसेना में अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को भर्ती किये जाने पर जोर दिया.

सूत्रों ने बताया, ‘‘रक्षा मंत्री ने अनुरोध किया कि नौसेना महिलाओं को भर्ती करने पर बढ़ावा दे. इस पर नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने पुष्टि की कि नाविक पद पर महिलाओं की भर्ती सम्मेलन के एजेंडों में शामिल था.

यह भी पढ़ें- हिंद महासागर में फंसे कमांडर अभिलाष टॉमी का पता चला, बचाने में जुटी नौसेना, आज पहुंच जाएगी मदद

‘सी गोइंग काडर’ में भी निकट भविष्य में महिलाओं की भर्ती पर विचार किया जा रहा है.’’

वर्तमान में महिलाएं नौसेना की विभिन्न शाखाओं में तैनात हैं, लेकिन उन्हें समुद्र में नहीं भेजा जाता है. हालांकि वे नौसेना के आईएल-38 और पी-8आई टोही विमान के निगरानीकर्ता के तौर पर कार्य करती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2018 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).