Shocking! Women Molested In Train: ट्रेन में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर ग्वालियर के पास फेंका
लखनऊ से सूरत जा रही एक महिला से कुछ मनचलों ने ट्रेन में छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो मनचलों ने उस महिला और उसके रिश्तेदार को ट्रेन से फेंक दिया। दोनों घायल हुए और उनका अस्पताल में इलाज जारी है
ग्वालियर, 22 जून: लखनऊ से सूरत जा रही एक महिला से कुछ मनचलों ने ट्रेन में छेड़छाड़ की जब उसने विरोध किया तो मनचलों ने उस महिला और उसके रिश्तेदार को ट्रेन से फेंक दिया दोनों घायल हुए और उनका अस्पताल में इलाज जारी है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड की रहने वाली महिला सूरत एक्सप्रेस से अपने रिश्तेदार के साथ सूरत जा रही थी वह ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा कर रही थी. यह भी पढ़े: Mumbai Horror: चलती ट्रेन में युवती से रेप, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
इसी दौरान कुछ युवक उसके सामने आए और फोटो खींचने के साथ अभद्रता करने लगे जब महिला और उसके रिश्तेदार ने विरोध किया तो मनचलों ने उनकी पिटाई कर दी पुलिस ने बताया कि जब ट्रेन ग्वालियर स्टेशन से आगे बढ़ी तभी यह वारदात हुई उसके बाद मनचलों ने उस महिला के साथ उसके रिश्तेदार को ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गए और घायल होने के साथ बेहोश भी हो गए.
सुबह लाइन मैन ने दोनों को घायल अवस्था में देखा और जयारोग्य चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा गया पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है महिला ने होश आने पर बताया कि ट्रेन मुजफ्फरनगर से चलकर लखनऊ होते हुए ग्वालियर पहुंची ग्वालियर स्टेशन में सामने आकर कुछ युवक बैठ गए जो नशे में थे, उसके बाद उन्होंने अभद्रता की और बाद में ट्रेन से फेंक दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2023 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

