Mumbai Shocker: हरिद्वार से मुंबई घुमने आई महिला के साथ एक्सप्रेस ट्रेन में रेप, बांद्रा रेलवे स्टेशन की घटना, खड़े हुए महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक़ बांद्रा रेलवे स्टेशन पर एक 54 साल की महिला के साथ बलात्कार की घटना हुई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Rail (img: Wikimedia Commons)

मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक़ बांद्रा रेलवे स्टेशन पर एक 54 साल की महिला के साथ बलात्कार की घटना हुई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के मुताबिक महिला हरिद्वार से घूमने के लिए मुंबई आई थी. आरोपी शख्स ने टिकट जांचने के बहाने महिला से रेप किया.

महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.शनिवार आधी रात को डेढ़ बजे के दौरान इस आरोपी ने एक्सप्रेस में महिला से दुष्कर्म किया. बताया जा रहा है कि महिला अपने 19 साल के बेटे के साथ हरिद्वार से मुंबई घुमने के लिए आई थी. उसे एक रिश्तेदार के घर जाना था और रात में काफी देर होने के कारण उसने प्लेटफ़ॉर्म पर ही रुकने का फैसला किया.ये भी पढ़े:Mumbai Rape Case: मुंबई में नाबालिग से नए साल पर दुष्कर्म, 50 साल के आरोपी पर एफआईआर दर्ज

टिकट जांचने  के बहाने दिया घटना को अंजाम

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रात एक बजे 27 साल का एक शख्स आया. उसने चुपके से मुझे जगाया और टिकट चेक करने के बहाने मुझे अपने साथ ले गया.इसके बाद वह पूछताछ करने लगा और जबरन एक्सप्रेस ट्रेन में  में धकेल दिया गया और दुष्कर्म किया.

महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी

इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी अपने बेटे को और परिजनों को दी और इसके बाद सभी बांद्रा के जीआरपी पुलिस स्टेशन पहुंचे. शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए और आरोपी की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि आरोपी स्टेशन पर ही हमाली का काम करता है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में हाजिर किया. पुलिस इसका भी पता लगा रही है कि एक्सप्रेस ट्रेन का कैबिन कैसे खुला रहा.

 

Share Now

संबंधित खबरें

सूरत समाचार 16 जुलाई, 2026: हल्की बूंदाबांदी के साथ मध्यम बारिश के आसार, बाढ़ राहत पैकेज, यूएई से निर्वासित भारतीय और वकील पर दुष्कर्म आरोप समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

रांची समाचार 16 जुलाई, 2026: आज गरज के साथ बारिश की संभावना! आयकर छापे, रिम्स में सीटें बढ़ीं और मतदाता अभियान समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

मुंबई समाचार 16 जुलाई, 2026: कैसा रहेगा आज का मौसम? नवी मुंबई हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, कोस्टल रोड पर आग और किसानों के कर्ज माफ, पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

पटना लेटेस्ट न्यूज टुडे जुलाई 16th, 2026: आज कैसा रहेगा मौसम? AI पहल, हाईकोर्ट फैसला और बंटी यादव एनकाउंटर समेत यहां पढ़े शहर की प्रमुख खबरें एक क्लिक में