देश

हाई प्रोफाइल सोसाइटी में महिला ने गार्ड को जड़े कई थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

गार्ड का आरोप है की महिला के साथ मौजूद एक युवक ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला भी किया. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ किया मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। मामला थाना सेक्टर 113 क्षेत्र का है.

हाई प्रोफाइल सोसाइटी में महिला ने गार्ड को जड़े कई थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

नोएडा की हाई प्रोफाइल सोसाइटी में एक और थप्पड़ बाज महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसने 2 लोगों के साथ मिलकर एक गार्ड को जमकर पीटा है. पूरी घटना सोसाइटी के रिसेप्शन में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है और मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की बात की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मामला सेक्टर 74 सुपरटेक केपटाउन सोसायटी है. यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन हुई हादसे का शिकार, ट्रैक पर जानवर से टकराने से अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

नोएडा के सेक्टर 74 में सुपरटेक केपटाउन में एक टावर के नीचे बने रिसेप्शन पर बैठे गार्ड से वहां के एक महिला ने आवारा कुत्तों को भगाने के लिए कहा, जिस पर गार्ड ने कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकता, उसका यह काम नहीं है. इसके बाद वहां पर दो पक्षों में विवाह शुरू हो गया और इस आपसी विवाद में महिला और उसके साथियों ने रिसेप्शन पर बैठे गार्ड पर जमकर लात घूंसे थप्पड़ चलाने शुरू कर दिए. गार्ड का आरोप है कि उसके प्राइवेट पार्ट में भी चोट पहुंचाई गई इसकी वजह से उसकी हालत खराब हो गई है.

गार्ड का आरोप है की महिला के साथ मौजूद एक युवक ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला भी किया. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ किया मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। मामला थाना सेक्टर 113 क्षेत्र का है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2022 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).