UP: नोएडा में महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को किसी बात पर कहासुनी होने पर मारी थप्पड़- Watch Viral Video
नोएडा में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला सोसायटी के गेट पर गार्ड को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही है. नोएडा में इस थप्पड़बाज महिला का वीडियो सोसाइटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
नोएडा, 11 सितंबर : नोएडा में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला सोसायटी के गेट पर गार्ड को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही है. नोएडा में इस थप्पड़बाज महिला का वीडियो सोसाइटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जानकारी के मुताबिक यह मामला नोएडा के किलो काउंटी सोसाइटी की है. बताया जा रहा है कि गेट पर तैनात कार्ड से महिला की किसी बात पर कहासुनी हो गई. इसके बाद महिला ने गुस्से में आकर सिक्योरिटी गार्ड पर थप्पड़ जड़ दिए.
जानकारी के मुताबिक गेट खोलने में देरी होने के कारण महिला को गुस्सा आ गया और उसने गार्ड से आते ही कहासुनी शुरू कर दी और उसके बाद उस पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए. घटना नोएडा के थाना फेस 3 इलाके की है. यह भी पढ़ें: प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड : हिंदू कार्यकर्ता ने लगाया आरोपी के भाई से धमकी मिलने का आरोप
Video:
The woman slapped the security guard for the delay in opening the gate in Cleo County society in Noida sector 121, Woman is professor by profession. pic.twitter.com/lUBSXeL71U
— Nikhil Choudhary (@NikhilCh_) September 11, 2022
मिली जानकारी के अनुसार महिला पेशे से प्रोफेसर है और इस मामले में जब पुलिस को शिकायत मिली तो उसने मामूली कार्रवाई कर मामले को रफा-दफा कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2022 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

